Krrish 4

बात अगर क्रिश फिल्म और क्रिश 3 फिल्म की हो तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग skill से सभी का दिल जीत लिया था लेकिन अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि, क्रिश 4 के मेकर्स ने अभी फिल्म के लिए प्रियंका को अप्रोच नहीं किया है। यहां तक कि अपने इंटरव्यू में क्रिश 4 के लेखक राकेश रोशन ने सिर्फ क्रिश 4 के बारे में और अपने बेटे ऋतिक रोशन के बारे में ही बातें की थी और कहा था कि, फिल्म में एक्टर ऋतिक का एक अलग हो अवतार देखने मिलेगा audience को। जब प्रियंका के बारे में राकेश जी ने पूछा गया था तो उन्होंने सिर्फ ये बात कही थी कि, अभी तक फिल्म की कास्टिंग नहीं की गई है और जैसे ही वो कास्टिंग पूरी कर लेंगे वो खुद बा खुद ये बात audience को बताएंगे कि उन्होंने किसे कास्ट किया है क्रिश 4 के लिए। यहां तक कि प्रियंका से भी उनकी कास्टिंग को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने भी यही कहा था कि, उन्हें अभी तक कोई ऑफर नहीं आया है।

तक़रीबन 3 साल से फिल्म क्रिश 4 की कहानी लिखी जा रही थी और अब जाकर वो कहानी पूरी तरह से पूरी हुई है। जब फिल्म की कहानी के बारे में क्रिश 4 के लेखक राकेश रोशन से पूछा गया था तो उन्होंने बहुत चालाकी से जवाब देते हुए कहा था कि, अगर आपको कहानी जाननी है तो आपको फिल्म देखनी होगी और अभी फिल्म के आने में टाइम है। बहुत पूछने पर राकेश जी ने सिर्फ ये बताया था कि, क्रिश 4 की कहानी उसकी पिछली कहानी से रिलेटेड होगी और क्रिश 4 का वही पार्ट बहुत important होगा। राकेश जी की इस बात ने तो क्लियर कर दिया था कि, फिल्म की कहानी में अगर कोई राज छिपा होगा तो वो उसके अतीत में और उससे फिल्म की कहानी जुड़ी होगी। अब देखना ये है कि, फिल्म में किसकी कहानी को अतीत से जोड़ा जाएगा ताकि अतीत की सारी सच्चाई सभी के सामने आ सके।

एक तो फिल्म क्रिश 3 में जहां एक्ट्रेस कंगना रनौत को काया कि कैरेक्टर के लिए ज़बरदस्ती कास्ट कि गई थी, तो वहीं मेकर्स को ये अच्छा नहीं लग रहा था कि, क्यों कंगना सेट पर सभी लोगों के साथ इतना घुल मिल रही थीं। जब मेकर्स ने देखा कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कंगना की दोस्ती बढ़ रही थी तो मेकर्स ने उन दोनों की वैनिटी वैन दूर-दूर पार्क करवानी शुरू कर दी थी। यहां तक कि मेकर्स ने दोनों को ज्यादा सीन नहीं दिया था एक साथ परफॉर्म करने के लिए जिस वजह से उनकी बढ़ रही दोस्ती पर हमेशा के लिए फुल स्टॉप लग गया था। आज भी कंगना अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि, क्रिश 3 के मेकर्स की वजह से वो अपनी एक दोस्त से अलग हो गई थी। क्रिश 4 की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त है लेकिन देखना ये है कि, मेकर्स क्या फिर से फिल्म में किसी की दोस्ती तोड़ते नजर आएंगे या कुछ अलग करेंगे इस बार।

Chandan Pandit

 

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Brahmastra 2

Brahmastra 2

बिना अवॉर्ड के लगता है एक्टर्स की कोई वजूद ही नहीं है, शायद इसलिए हर एक्टर अपनी जिंदगी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाना चाहता

Read More »
MUNNA BHAI

Munna Bhai-3

Munna Bhai aur Circuit ki jodi ki hi tarah Kamlesh aur uske cousin Nathu ki jodi bhi hai, bus fark itna hi hai ki Kamlesh

Read More »
RRR, Ram Charan , Jr. NTR, bollygradstudioz.com

rrrr

देश की आजादी को हासिल करने में अनगिनत लोगों का योगदान रहा है। इन स्वतंत्रता सेनानियों में कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कभी अपने बारे

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​