15 दिन में Gadar का आकड़ा पार?


शाहरुख खान की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन कर सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद से  ‘जवान’ हर गुजरते दिन के साथ धुंआधार कमाई के साथ ही तमाम रिकॉर्ड भी कायम कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन सबसे तेजी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था. इस मामले में शाहरुख खान की इस फिल्म ने पठान, गदर 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. चलिए यहां जानते हैं  ‘जवान’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 13 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में कुल ₹508.28 करोड़ की कमाई की। 

जवान ने अपने चौदहवें दिन सभी भाषाओं में 10.00 करोड़ की भारतीय कमाई की।

‘जवान’ देश-विदेश में गर्दा उड़ा रही है. फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ वीकडेज में भी  ‘जवान’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. हालांकि वीकेंड के मुकाबले  ‘जवान’ की कमाई में वर्किंग डेज में गिरावट भी देखने को मिल रही है बावजूद इसके फिल्म डबल डिजीट में ही कलेक्शन कर रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जवान’ ने रिलीज के 14वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसके बाद  ‘जवान’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 518.28 करोड़ रुपये हो गई है.

दूसरे हफ्ते में शाहरुख खान की फिल्म  ‘जवान’ की कमाई में भारी गिरावट आई है बावजूद इसके ये फिल्म महज 13 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं अब ये फिल्म गदर 2 रिकॉर्ड़ तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है. दरअसल सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और इसका कुल कलेक्शन 521.15 करोड़ रुपये है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ‘जवान’ 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘गदर 2’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ देगी और इसी के साथ साल ये फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

Manisha Jain

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Ganapath

ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और सेना के पूर्व जवान का सामना दुनिया शुक्रवार को बड़े पर्दे पर करेगी, जब 73 वर्षीय पद्म पुरस्कार विजेता की

Read More »
DHOOM 4 , Facts,Shahrukh Khan,Salman Khan ,Katrina Kaif ,Abhishek Bachchan Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Dhoom-4

Pichli blog me humne dekha ki kaise John Dillinger ko pakadne aaye officer Rufus aur Henry, Dillinger ke aadmi Homer ke shikaar ban jaate hai.

Read More »
Pathaan, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Dimple Kapadia,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Pathaan

Pathaan part 5 पकड़े जाएंगे कर्नल! कर्नल सुनील के फरार होने के बाद रॉ एजेंसी के एजेंट कर्नल की हर जगह तलाश कर रहे हैं

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​