Dunki

अब रेस शुरू हो चुका है अपनी फिल्म को बड़े बजट वाली फिल्म बनाने की और उसे एक नए मुकाम तक पहुंचने की, लेकिन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को इन सब चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हिरानी अच्छे से जानते हैं कि, वो क्या बना रहे हैं और audience को फिल्म डंकी में क्या दिखाने वाले हैं। अगर डंकी को एक्टर शाहरुख खान की दूसरी फिल्म से कंपेयर किया जाए खास कर उनकी पहली सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और दूसरी आने वाली फिल्म ‘जवान’ से तो डंकी इनके सामने फीकी ही नजर आ रही है। यहां तक कि audience ने हिरानी को सपोर्ट करते हुए ये तक बोल दिया था कि, “सर आप फिल्म बनाओ हम सब जानते हैं कि आप और एसआरके फिल्म की चमक को फीकी नहीं पड़ने देंगे”। आख़िरकार फिल्म में शाहरुख और हिरानी जो हैं और दोनों को एक साथ देखने का सपना कई सारे लोगों का है जो डंकी की वजह से पूरा होता नजर आ रहा है, तो भला कैसे फीकी पड़ेगी डंकी की चमक।

अरे एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर इतने passionate क्यों हैं ? क्या वो नहीं जानते कि वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान हैं और सारे फिल्म मेकर्स उनके ही हिसाब से चलेंगे। एसआरके ये सब जानते हुए भी एक normal worker कि तरह अपनी फिल्म में डबल शिफ्ट में शुटिंग कर रहे थे। जिसमें वो फिल्म जवान की शूटिंग रात को करते थे तो वही फिल्म डंकी की शूटिंग वो दिन में कर रहे थे। ताकि वो अपनी जिम्मेदारी को जल्द से जल्द पूरा कर सके और अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सके। जहां शाहरुख अपने समय की अहमियत जानते हैं, तो वहीं वो दूसरे की समय की वैल्यू भी करना जानते हैं। शाहरुख ने पहले कभी ऐसा नहीं किया था जहां वो दिन में एक फिल्म और रात को किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग किए हो, लेकिन लगता है अब परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने का दबाव SRK से ये सब करवा रहा है।

एक्टर अनुपम खेर का बस चले तो वो हर फिल्म में काम करे लेकिन अफ़सोस की बात तो ये है कि, “अनुपम जी की अब बस चलती ही नहीं है”। लेकिन फिर भी अनुपम जी पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी बस चल सके और उन्हें ये उम्मीद भी है कि बहुत जल्द उनकी बस फिर से सड़कों पर दौड़ेगी। फिल्हाल अपनी गाड़ी को लेकर अनुपम जी की फिल्म डंकी के सेट पर रुकी हुई हैं जहां वो डंकी का हिस्सा बनना चाहते हैं। कुछ दिन पहले हुए इंटरव्यू में अनुपम जी ने बताया था कि, अगर उन्हें डंकी में काम करने का मौका मिलेगा तो बिल्कुल करना चाहेंगे क्योंकि वो भी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बहुत बड़े फैन हैं और वो चाहते हैं कि, हिरानी एक्टर बोमन ईरानी की तरह उन्हें भी मौका दे अपनी फिल्मों में काम करने का। लेकिन अफ़सोस डंकी की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब अनुपम जी को हिरानी की अगली फिल्म का इंतज़ार करना होगा, बेचारे अनुपम खेर जी।

Chandan Pandit

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

K.G.F 3 Rocky by masumi sachdeva ,bollygardstudioz.com

KGF

PART SEVEN Thumbnail title: किसकी हुई jeet? Jald hi release hone waali badi Tollywood movie, kgf chapter three ki kahaani kuch iss tarah aage badhne

Read More »
ADIPURUSH

Adipurush

आदिपुरुष फिल्म के लिए prabhas‌ हो, सैफ अली खान हो या सनी सिंह हो, हर एक शख्स ने काफी मेहनत की है और ऊपर से

Read More »
Sooryavanshi 2, Rohit Shetty, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Ajay Devgn, Ranveer Singh,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Sooryavanshi 2 (Part 4)

Sanju ने कबूला गुनाह संजय दत्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद DCP मारिया उसे 5 घंटे तक किसी से भी मिलने नहीं

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​