Singham Again

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘मैं अपनी फेवरेट हूं’ इस डायलॉग के कॉपीराइट्स सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर के पास ही है। इस एटीट्यूड के साथ वही अपना करियर बना सकती है। ‌ पर कुछ भी कहो, करियर अभी भी स्पीड से दौड़ रहा है। अब उन्होंने अपना ओटीटी debut जाने जान फिल्म से तो कर लिया, अब है upcoming सिंघम अगेन की बारी। जिसमें यह बनेंगी सिंघम की ताकत, अवनी बाजीराव सिंघम। और करीना का इसीसे जुड़ा एक पोस्टर रिलीज किया गया है।

इस पोस्टर में bebo के हाथ में गन है और उन्होंने सामने वाले पर गन तानी है। अगर उनके एक्सप्रेशंस देखेंगे, तो एकदम फीयरलेस नजर आ रही है, जैसे वह अपनी असल जिंदगी में भी नजर आती है। पर उनके माथे पर और होठों पर चोटें भी है। मतलब यह होगा कि, करीना एक्शन फॉर्म में नजर आने वाली है या उन्होंने किसी के साथ फाइट की होगी‌। अब वह सिंघम के साथ रहकर “जैसे को तैसा” जवाब देना जानती है। और उनके पीछे के विजुअल्स में हमें पुलिस फोर्स भी नजर आती है। वैसे विजुअल्स भी फायर की तरह नजर आते हैं। अब जाहिर सी बात है कि, यह लोग फायर कर रहे हैं और करीना भी फायर लग रही है।

तो यह पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है कि,” मिलिए अवनी बाजीराव सिंघम returns से, जो है सिंघम की ताकत”।

वैसे तो करीना ने कहा था कि, उनकी फिल्म एजेंट विनोद ही उनकी आखिरी एक्शन हैगी, उसके बाद वह कभी भी हाथ में गन पकड़ के नजर नहीं आएंगी क्योंकि वह देसी रोल्स करने में ज्यादा इंटरेस्टेड है, पर अब उनका यह अवतार देखने के बाद फैंस एक्साइटेड कहते हैं कि करीना को ऐसे ही अवतार सूट करते हैं।

पर कुछ लोगों ने इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए मजे भी लिए हैं कि,” यार यह cop यूनिवर्स है या भंडारा है,  सबके पोस्टर्स रोहित ने रिवील कर दिए है। तो यह एक ने कहा कि, यह फिल्म है कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना, कई इसके बाद मेरा पोस्टर ना आ जाए”। तो कुछ लोग करीना- दीपिका एक साथ फिल्में दिखेंगी इस बात को लेकर एक्साइटेड है क्योंकि रियल लाइफ में उनके बहुत पंगे हो चुके हैं। अच्छा हुआ कि कैटरीना कैफ इस फिल्म में नहीं है, वरना तो आप समझ ही गए होंगे।

खैर, पर आपको करीना का पोस्टर कैसा लगा, यह कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताइए।

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Stree ,Stree is a 2018 Indian Hindi-language comedy horror film directed by debutant Amar Kaushik, Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Stree

Vicky (Rajkumar rao) ne ladki ( shraddha Kapoor) se kahaa ki kal raat usne bhoot ko dekha. Ladki ye sab baat sunne ke baad bhi

Read More »

Singham Again

हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री के दो ऐसे universe है, जो हमारे बहादुर ऑफिसर्स की कहानी पर बन रहे है। जिसमें से एक है रोहित शेट्टी का

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​