Dunki

Dunki का ड्रॉप 5 आ चुका है, जो है हमारे रोमांस किंग एसआरके और फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बीच एक रोमांटिक गाना, जिसका नाम है “o mahi” जिसे गया है अरिजित सिंह ने, और कहा जाता है की “गाना हिट तो पिक्चर सुपर हिट” लेकिन आज के ज़माने में इस स्टेटमेंट को थोड़ा differently लिया जाए, तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा की, “अरिजित के गानों से फिल्म सुपर हिट” क्योंकि इसी साल आई मोस्ट पॉपुलर फिल्मों में अरिजित का एक गाना तो सुनने को मिला ही है, फिर वो पठान का “झूमे जो पठान” हो, जवान का, “चलेया” हो, टाइगर 3 का, “लेके प्रभु का नाम” हो, सत्य प्रेम की कथा का “पसूरी नू ” हो या फिर रोकी और रानी की प्रेम कहानी का “What Jhumka?” हो, इन सारे ही गानों ने एक ट्रेंड शुरू किया और ये सारी ही फिल्में इस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक है और डंकी में तो अरिजित ने दो दो गाने गाए है, यानी की डंकी सुपर डुपर हिट होगी, जिसमें अरिजीत की वॉइस के साथ साथ एसआरके का जादू और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट storyteller Rajkumar Hirani का जादू चलने वाला है।

इसके साथ ही जैसा की हम जानते है की Dunki में हमें इंडिया के साथ साथ इंडियंस की लाइफ को दूसरी कंट्री में भी दिखाया जाने वाला है की हमारे भारतीय दूसरे देशों में कैसे रहते है, उन्हें किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, और कैसे उन्हें अपने मुल्क और परिवार की याद आती है, और Dunki के अलावा ऐसी काफी सारी और भी फिल्में है, जिसमें इंडियंस की लाइफ को दूसरी कंट्रीज में दिखाया गया है, जिसमें सबसे पहले शाहरूख की ही मोस्ट पॉपुलर फिल्म “स्वदेश” का नाम आता है, जो एक इंसान की काफी इमोशनल जर्नी को दिखाती है और इस फिल्म में SRK का performance भी काबिले तारीफ है।

उसके साथ ही अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की “अब आ लौट चले” भी एक ऐसी अंडररेटेड फिल्म है, जो एक बंदे की कहानी दिखाती है, जो जॉब की तलाश में US जाता है और फिर वहा लव लाइफ और फैमिली डायनेमिक में भी फंस जाता है, और फिर अपने देश की importance समझकर वापस आता है और साथ ही अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की “नमस्ते लंदन” भी इस का एक परफेक्ट example है, जिसमें अक्षय का किरदार हमारे कल्चर और अपनी family के मायने रिप्रेजेंट करता है और एक हिंदुस्तानी होना कितने गर्व की बात है ये भी दिखाता है और अब एसआरके Dunki के जरिए ये बताने वाले है की किस तरह से हमारा आज का यूथ बाहर के देशों में जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है।

तो आपने इन में से कौनसी फिल्में देखी और डंकी को ले कर आपकी क्या राय है? ये हमें कॉमेंट्स में ज़रूर बताएं।

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Salaar , By Jaya Shree bollygradstudioz.com

Salaar

Kahani mai Raghu bada hokar apne maalik ke Bandargaah par Jahaajon ki rakhwali karne lagta hai. Ek din Sabhi jahaaj shaam hone se pehle hi

Read More »
War 2

War 2

रितिक रोशन से एक डांस नंबर तो हर कोई except करता है, उनकी फिल्मों में। और अब उनके साथ एनटीआर है, जिनका डांस पूरे वर्ल्ड

Read More »
Bholaa ,Ajay Devgn,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Bholaa

Bhola   आजादी से भी पहले Maharashtra में पैदा हुआ shivrao अपने आसपास केवल गरीबी देखता हुआ बड़ा हुआ था । उसने ज्यादातर जीवन में

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​