कुछ महिनों पहले जब इस साल की डिजास्टर मूवी आई, जिसका नाम हमें बताने की ज़रूर नही, आप जानते ही है, उसके बाद कृष फ्रेंचाइजी को जन्म देने वाले और हमें हमारा अपना इंडियन सुपर हीरो कृष देने वाले डायरेक्टर राकेश रोशन की तरफ से ये उड़ती हुई ख़बर आई थी की वो अपनी अपकमिंग फिल्म क्रिश 4 की जिम्मेदारी एक हॉलीवुड डायरेक्टर को सौपना चाहते है और साथ ही इसी साल जून या जुलाई के आस पास ये खबर मिली की ऋतिक रोशन ने अपने पापा राकेश रोशन के साथ मिलकर क्रिश 4 की स्क्रिप्ट को कर लिया है फाइनल, जो हम सभी के लिए एक जश्न से कम नही था क्योंकि भले ही क्रिश 3 में काफी सारी कमीया थी, लेकिन कृष और जादू हमारे दिलों में बसते है।
लेकिन यहां हमारा सबसे बड़ा सवाल ये है की “क्या एक इंडियन फिल्म के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर को लेना सही होगा” क्योंकि हमारी ऑडियंस का सोचने का तरीका और उसके साथ ही काफी सारे एलिमेंट्स है जो हॉलीवुड और इंडियन मूवीज में अलग अलग होते है। साथ ही ऋतिक रोशन की ही एक फिल्म “Kites” को Brett Ratner ने डायरेक्ट किया था, जो ऑडियंस ऑडियंस को पसंद नही आई थी और इस फिल्म को जितना अच्छा रेस्पॉन्स स्टेट्स में मिला था, वैसा response इंडिया में नही मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई कर पाई, इसलिए ऋतिक के फैंस को इसी बात की चिंता है की कही ऐसा ही क्रिश 4 के साथ न हो, क्योंकि क्रिश फ्रेंचाइजी से हम सबके इमोशंस भी जुड़े हुए है। लेकिन वहीं logically देखा जाए तो अगर Hollywood के किसी ऐसे डायरेक्टर को लिया जाता है, जो सुपर हीरो मूवीज के मामले में माहिर हो और जो हमारी इंडियन audience को भी समझे और अगर उनके साथ राकेश रोशन मिलकर काम करे, जो इस वक्त डायरेक्शन से सन्यास ले चुके है, और अगर ऐसा होता है तो फिर भी Krrish 4, एक अच्छी फिल्म बनने वाली है, और खास तौर पर अगर हॉलीवुड डायरेक्टर्स फिल्म में कॉपी पेस्ट न करे और देसी vibes देने में सफल रहे, तो ये फिल्म अच्छी बनने वाली है।
इसके साथ ही फैंस को एक और बात की भी चिंता है की इस बार का प्लॉट क्या होने वाला है, क्योंकि अगर इस बार भी कॉपी पेस्ट किया गया, तो फिल्म नही चलने वाली है, इसकी जगह अगर फिल्म की स्टोरी ओरिजिनल हुई और ऐसी हुई जिस से Krrish को अगर एक यूनिवर्स में कन्वर्ट करना हो, तो किया जा सके और अगर इसमें किसी और सुपर हीरो की भी एंट्री होती है और उनका एक स्क्वॉड बनता है, तो ये भी काफी अच्छा प्लॉट होगा।
तो आपके हिसाब से किस तरह के सुपर हीरो की एंट्री होनी चाहिए? ये हमें कॉमेंट्स में ज़रूर बताएं।


