KGF

आपने कई गैंगस्टर के किस्से कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी। जो शुरूआत तो क्राइम की दुनिया से करते है लेकिन आखिर में उन्हें अपने जान से हाथ धोना पड़ता है या फिर जिंदगी भर जेल में गुजरना पड़ता है। उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की। साल 2000 में जन्में दुर्लभ कश्यप ने महज 20 साल की उम्र में लोगों के दिल में अपना खौफ बैठा लिया था। माथे पर तिलक, आंखों में काजल और कंधे पर काला कपड़ा दुर्लभ का अपना स्टाइल था। पिता कारोबारी हैं और माता टीचर है। उसके माता पिता ने यह सोच कर नाम रखा था कि वह बड़ा होकर बड़ा नाम करेगा लेकिन दुर्लभ ने तो मानों जुर्म की दुनिया में बड़ा नाम करने की पहले ही ठान ली थी।

दुर्लभ क्राइम की दुनिया में इतना बड़ा हो चुका था कि उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में क्राइम करने के लिए एक विज्ञापन भी लिख रखा था, ‘किसी भी तरह के विवाद के निपटारे के लिए संपर्क करें।’ वह सोशल मीडिया पर ही लोगों को धमकियां दिया करता था। इसी के जरिए वह लोगों से रंगदारी और सुपारी लेने लगा। ऐसा भी कहा जाता है कि वह अपने गैंग में कम उम्र के लड़कों को अक्सर शामिल किया करता था।

27 अक्टूबर 2018 में दुर्लभ को 23 साथियों के साथ पकड़ा गया था। तब नाबालिग होने पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया। किशोर न्याय बोर्ड ने 24 अप्रैल 2019 को उसे इंदौर भेज दिया। वह बालिग हुआ तो पुलिस ने फिर कार्रवाई की। पुलिस के डर से 1 साल से ज्यादा भैरवगढ़ जेल (उज्जैन) में रहा।

तब उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर हुआ करते थे। जेल में पूछताछ के दौरान उन्होंने दुर्लभ को देखकर कहा था- तू जेल में ही सेफ है, उम्र से ज्यादा दुश्मनी पाल ली है, बाहर निकलेगा तो कोई मार देगा। 18 साल की उम्र में उसके खिलाफ 9 केस दर्ज हो गए थे। वह जेल से भी गैंग चलाता रहा। 2 साल जेल में बंद रहने के बाद कोरोना काल के दौरान साल 2020 में उसकी रिहाई हो गई। वह कुछ दिन इंदौर में रहकर मां के पास उज्जैन लौट आया।

6 सितंबर 2020 को दुर्लभ दोस्तों के साथ उज्जैन के हैलावाड़ी इलाके में चाय की दुकान पर पहुंचा था। शहनवाज नाम के युवक से कहासुनी होने पर उसने गोली चला दी थी। हालांकि गोली युवक की गर्दन के पास से होकर निकली थी। बदले में शहनवाज के साथियों ने दुर्लभ को घेरकर चाकू से उसके पेट, पीठ, चेहरे, गर्दन पर ताबड़तोड़ 34 वार किए। दुर्लभ के दोस्त इस दौरान उसे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस को उसकी बॉडी खून से लथपथ मिली थी। कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि आज भी उसके नाम से कुछ गैंग एक्टिव हैं।

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

SULTAN 2

Sultan 2

Sultan के official release के दौरान Salman को film के लिए बधाई देने खुद Mr. Perfectionist पहुँचे थे. Sultan शुरुआत से ही लोगों द्वारा target

Read More »
Jawan

Jawan

Jawan के lead actor Shah Rukh Khan एक accident का शिकार हुए है जिस वजह से उन्हें Hospital ले जाया गया है. असल में Shah

Read More »
Race 4,Saif Ali Khan,Salman Khan, Jacqueline Fernandez Deepika Padukone ,bollygradstudioz.com

Race 4

The Dakar Rally! 10 se 15 tak chalne wali yeh rally, itehaas se hi kaafi mashoor rahi hai. 1977 mein ek motorcycle racer Thierry Sabine

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto judi bola pajaktoto