Aashiqui 3

महेश भट्ट अपने किसी भी फिल्म में कोई भी समझौता नहीं करते है । महेश भट्ट चाहते थे कि उनको उनके पसंद का हीरो मिले इसलिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट लिया, लेकिन सभी फेल हो गए तब आए राहुल रॉय ऑडिशन देने के लिए उसी वक्त महेश भट्ट ने राहुल को फौरान हां कह दिया था । अब महेश को इंतजार था तो राहुल के दोस्त के कैरेक्टर के लिए किसी को चुनने का, तभी महेश भट्ट से मिलने दीपक तिजोरी आते हैं लेकिन जब महेश भट्ट उन्हें बताते हैं कि उन्हें राहुल के दोस्त के लिए कास्ट किया जाएगा तो दीपक, महेश भट्ट से कहते हैं कि उनको हीरो का ही रोल चाहिए , महेश भट्ट नहीं माने जिसके बाद दीपक कुछ दिनों तक महेश भट्ट की चापलूसी करने में busy हो गए लेकिन जब उनको महेश भट्ट ने समझा तो दीपक मान गए थे, और शूटिंग शुरू कि गई थी।

***************************************************

एक बार महेश भट्ट मिलने गए थे गुलशन कुमार से जब गुलशन कुमार ने अपनी चाहत नाम की एल्बम को महेश भट्ट को सुनाया तो महेश भट्ट ने गुलशन कुमार को डांटते हुए कहा था कि ये एल्बम सॉन्ग एल्बम के रूप में अच्छा नहीं लग रहा है क्योंकि इस एल्बम के गाने की जगह फिल्म में है इसलिए गुलशन कुमार को डांट पड़ी थी। महेश भट्ट ने गुलशन कुमार से कहा था कि वो इस एल्बम के गाने को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं इसलिए वो गुलशन कुमार की मदद चाहते हैं। गुलशन कुमार मान गए लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी की फिल्म कम बजट वाली ही बननी चाहिए तभी वो अपने एल्बम को देंगे, महेश भट्ट ने हां बोल दिया था। इन सभी बातों का ध्यान रखना होगा ताकि मूवी से रिलेटेड आशिकी 3 के मेकर्स को कोई दिक्कत ना हो और जल्द से जल्द शुटींग कर लेना।

***************************************************

राहुल रॉय की मां ने राहुल को फिल्म दिलाने के लिए बहुत बड़ी मददगार सबित हुई थी अगर वो उस वक्त महेश भट्ट से बात नहीं कि होती तो आज आशिकी में राहुल नजर नहीं आते। । बात है तब की जब मेकर्स और महेश भट्ट आशिकी मूवी के लिए मेल लीड एक्टर को ढूंढ रहे तभी महेश भट्ट की मुलाकात हुई राहुल रॉय की मां से हुई। महेश भट्ट ने उनको अपनी कहानी बताई तो महेश भट्ट से उन्होंने कहा कि वो राहुल को स्टूडियो भेज दे स्क्रीन टेस्ट के लिए क्योंकि उसके बाद ही महेश भट्ट कुछ कर पाएंगे। महेश भट्ट ने जब पहली बार राहुल को देखा तो देखते ही महेश भट्ट ने राहुल को हां बोल दिया था। इससे inspire होकार मेकर्स आशिकी 3 के लिए कास्टिंग कर सकते हैं ताकि उनको भी कोई दमदार फीमेल लीड रोल के लिए एक अच्छी हीरोइन मिल सके।

**************************************************

जब गुलशन कुमार ने फिल्म मेकर को बताया कि उन्होंने 12 गाने का एक एल्बम बनाया है जिसे सुन कर महेश भट्ट बहुत खुश हुए थे। लेकिन दिक्कत ये आ रही थी कि फिल्म में अगर पूरे के पूरे गाने को इस्तेमाल किया जाए तो फिल्म काफी लंबी हो जाएगी जिसे सेंसर बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा। बाद में बहुत सोचने के बाद मेकर्स ने उन 12 गानो में से सिर्फ 9 गानों को चुना और किस्मत देखिए वो सारे के सारे 9 गाने फिल्म की तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे। और आज भी जब ये गाना कहीं बजता है तो लोग उससे सुनते ही उस गाने को गुनगुनाने लगते हैं जिस से ये बात सबित होती है कि फिल्म के साथ-साथ आशिकी के गाने भी ब्लॉकबस्टर थी। आशिकी 3 के मेकर्स अभी गाने को बनाने में बिजी है लेकिन वो आशिकी के गानों की रीमेक भी कर सकते हैं।

**************************************************

आशिकी फिल्म में अपने म्यूजिक से धमाल मचाने वाले नदीम और श्रवण फिर से तैयार है आशिकी 3 में धूम मचाने के लिए, बस इनको इंतजार है तो मेकर्स की confirmation और अगर सच में मेकर्स फिर से म्यूजिक कंपोजर के इस जोड़ी को आशिकी 3 में कास्ट करते हैं तो फिल्म के लिए एक वरदान से कम नहीं होगा क्योंकि इस जोड़ी ने ही अपनी जादू चलायी थी आशिकी फिल्म के गानो में तभी जाकार लोगो को आशिकी के गाने पसंद आए जिसे उस साल बहुत सारे अवॉर्ड्स भी दिए गए थे ।अब मेकर्स तैयार है आशिकी 3 को भी बहुत सारे अवॉर्ड्स दिलवाने के लिए बस देरी है तो उसके शूटिंग के शुरू होने की। तो ये कुछ फैक्ट्स हैं आशिकी मूवी के रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Krrish 4

Krrish 4

क्रिश फिल्म ने बड़ों को जितना attract किया गया था उतना ही entertain उसने बच्चों को भी किया था, या कहूं क्रिश फिल्म बच्चों के

Read More »

Welcome 3

फिल्म वेलकम 3 या वेलकम टू द जंगल में बहुत से जानवरों ने.. i mean बहुत से ‌ एक्टर्स ने भीड़ की हुई है। टोटल

Read More »
DHOOM 4 , Facts,Shahrukh Khan,Salman Khan ,Katrina Kaif ,Abhishek Bachchan Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Dhoom 4

Pata nhi logo ko chori karni ki himaat kaha se milti hai, agar aapka ya kisk ka bhi ek rupay kam ho ya ek rupay

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​