Doctor बना Serial killer का target!

एक दिन शहर के एक हॉस्पिटल में 17-18 साल का माइकल और उसका पड़ोसी थॉमस, माइकल की मां को हॉस्पिटल ले जाते हैं। उसकी मां का accident हुआ था और काफी खून बह रहा था। अगर वक्त पर उसका इलाज नहीं हुआ, तो वह मर भी सकती थी। माइकल और थॉमस की रिक्वेस्ट करने के बाद भी डॉक्टर सिन्हा, माइकल की मां को admit नहीं करते। वह कहते हैं कि,”आप पहले पुलिस को बुलवाइए, कंप्लेंट दर्ज कीजिए। और वह किसी की बात सुने बिना ही अंदर बैठे हुए अपने हॉस्पिटल के ट्रस्टी से बातें करने जाते हैं। वहा संदीप नाम का एक डॉक्टर भी मौजूद होता है,‌ जो काफी humble‌ होता है। वह पूरी कोशिश करता है situation‌ को handle‌ करने की, पर कुछ हासिल नहीं होता। फिर थॉमस पुलिस के पास जाता है। इधर माइकल का रो रो कर बुरा हाल होता है। डॉक्टर सिन्हा अंदर हंस हंस कर‌‌ बाते कर‌ रहे होते है। इसी चक्कर में माइकल की मां की मौत होती है। डॉक्टर सिन्हा dead body देखते हैं, तो माइकल वहां पर बैठा होता है और वह अपनी मां को देखकर गाने लगता है,” Twinkle, twinkle little star, how I wonder what you are…” और उसे काफी गहरा सदमा पहुंचता है। संदीप उसे बड़े भाई की तरह समझाता है और कहता है कि,” आगे चलकर तुम्हें कोई भी मदद चाहिए तो बता देना”। फिर थॉमस माइकल को लेकर चला जाता है।

थॉमस माइकल को‌‌ उसके रिलेटिव के यहां लेकर जाता है। पर कुछ दिनों बाद उसके रिलेटिव भी irritate होकर पीठ पीछे यही बातें करते हैं,” इस‌ की मां नहीं है, तो क्या यह हमेशा यही रहेगा?”। यह सुनकर माइकल सिर्फ रोता रहता है।

फिर थॉमस उसे अपने घर लाता है। कुछ दिनों के बाद थॉमस माइकल से पूछता है कि,” बेटा अब आगे क्या करोगे?” तो वह कहता है कि,” मुझे डॉक्टर बनना है”। थॉमस कहता है कि,” डॉक्टर? तुम्हें तो sport में जाना था ना?” माइकल कहता है कि,” अगर मैं डॉक्टर होता तो, मैं मेरी मां को बचाता। इसीलिए अब डॉक्टर ही बनना है”। और एक बात यह है कि, माइकल को संदीप के वह शब्द याद आते हैं। उसे भी उसी की तरह एक humble डॉक्टर बनना है। फिर थॉमस उसे डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज में admission दिलवाता है।

माइकल प्रैक्टिस के लिए डॉक्टर sinha के हॉस्पिटल में जाने का फैसला करता है‌‌ क्योंकी  वहां पर डॉक्टर संदीप है। वहा माइकल के साथ और दो-तीन लोग प्रैक्टिस करने आते हैं। डॉ सिन्हा की बेटी जेनिफर भी वहां पर प्रैक्टिस करती है। माइकल जेनिफर को पसंद करने लगता है।‌एक‌ दिन Hospital में सारे Students को‌ एक‌‌ conference में involved किया जाता है, ‌जहां शहर के‌ famous doctors आते ‌है‌ उन्हे‌ं guide करने।

फिर एक दिन हॉस्पिटल में एक प्रेग्नेंट लेडी आती है और डॉक्टर सिन्हा‌ कहते है ‌कि, वह पैसे जमा करने के बाद ही operation करेंगे। इस‌ सब‌ की‌ वजह से ‌देरी‌ होती‌ है‌ और operation के‌ दौरान उस औरत की मौत जाती है। उसके घर वाले रोते रहते हैं, सिवाय उसके पती के। प्रेग्नेंट लेडी का पती doctor को गुस्से से घुरता रहता है, जैसे मानो वह उसे मार देगा। पर डॉक्टर सिन्हा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

फिर अगले दिन न्यूज़ मिलती है‌ कि डॉक्टर सिन्हा‌ का खून हो चुका है। डॉ सिन्हा की डेड बॉडी को देखकर पुलिस कहती है कि,”यह कैसा गजब का मर्डर हुआ है “। डॉक्टर सिन्हा के माथे पर लिखा होता है कि,” मैं फर्जी डॉक्टर हूं” और उसके हाथ पर चाकू के वार होते हैं और ऐसी हालत में उसकी डेड बॉडी देखने लायक नहीं होती। फिर केस‌ की पूछताछ शुरू होती है।

चार दिन बाद एक और खबर सामने आती है। Police वहा‌ चले जाते हैं और देखते हैं कि, वहा डॉक्टर दीक्षित की हत्या हुई है और उसके माथे पर भी “मैं फर्जी हूं” लिखा होता है और हाथ पर उसी तरह के वार है। पुलिस को शक है कि यह सब एक ही बंदा कर रहा है क्योंकि उसके कत्ल करने का स्टाइल एक ही है।

फिर दो दिन बाद एक और खबर सामने आती है। डॉक्टर खुराना नाम के एक डॉक्टर की मौत होती है। उसका भी उसी तरह से कत्ल किया जाता है।

तो कौन ‌कर‌ रहा है ‌यह‌ सब? क्या पुलिस को‌ मिलेगा खूनी का पता? क्यों‌‌ सिर्फ famous  doctors‌ को मार‌ रहा है यह serial killer?

जानेंगे अगले blog में।

Good bye!

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

War 2 Hrithik Roshan & Tiger Shroff ,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

War-2

D.B Cooper Northwest-Orient Airlines ke flight-305 ko, highjack kar apne saath firauti ke 10,000 dollars le gaya. D.B Cooper kon tha? Yeh sawaal logon ke

Read More »
Munna Bhai

Munna Bhai Series

मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई की भारी सफलता के बाद मुन्ना भाई 3 के making को लेकर काफी उम्मीदें हैं। कुछ साल

Read More »
Jawan

Jawan

एक्टर शाहरुख खान का nature कैसा है ये सभी जानते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ है कि, शाहरुख अपनी फिल्म में अपनी एक्ट्रेस के साथ

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

Get Connected