Judwaa 3

जुड़वा बहनें, एक दूल्हा और पुलिस यह कॉन्बिनेशन सुनकर आपको क्या लग रहा है? क्योंकि ऐसी ही एक अनोखी केस हुई है महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में। इस शहर में दो जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली और यह लड़का भी इतना गजब का है कि वो भी शादी करने के लिए मान गया। और इनकी इस अनोखी और अतरंगी लव स्टोरी की वजह से सोशल मीडिया ने इन आंखों का तारा बना दिया।

एक है पिंकी तो दुसरी है रिंकी। यह दो जुड़वा बहनें एक दूसरे के इतनी close है कि वो हर बात शेयर करती है। जिसकी वजह से इन्होंने career option choose करने में भी एक दूसरे को कॉपी किया। मतलब यहां भी इन दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। यह दोनों भी IT professional लड़कियां है। यानी कि आप समझ सकते हैं कि टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में करियर बनाने वाली दो लड़कियां। पर अफसोस की बात यह है कि दोनों के पिता नहीं है, इसीलिए वह अपनी मां के साथ ही मालशिरस तालुका, जो सोलापुर शहर में आता है, वहां रहने लगी थी।

अब यह जो दूल्हे मियां है जिन पर इन दोनों को प्यार आया, उसका नाम है अतुल, जो मुंबई में अपना ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस करता है। पर वह मालशिरस तालुका में रहने वाला है।

अब जाहिर सी बात है कि, एक ही जगह पर रहने वाले लोग एक दूसरे से तो टकराएंगे ही। उसी तरह अतुल और पिंकी-रिंकी की भी मुलाकात हुई। जब पिंकी रिंकी की मां बीमार रहती थी, उसे हॉस्पिटल ले जाना पड़ता था। तब वहां अतुल पहुंच जाता था और फिर इनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। पर आपको यह जानकर बहुत हैरानी हो सकती है, हंसी आ सकती है कि इसी एक शख्स पर इन दोनों बहनों का दिल आ गया। कुछ लोग कहेंगे कि, कितना लकी इंसान है! एक टाइम पर दो दो लड़कियां इस से प्यार कर रही है। हां मतलब यह लकी तो था ही पर यह कितना लकी है,‌यह आपको आगे पता चलेगा।

फिर इनकी पसंद को लेकर इनके घर वालों को पता चला। घर वाले भी बहुत अच्छे थे, वह भी मान गए। काफी फिल्मी भी लग रहा है ना आपको? पर यह सच में हुआ है और बहने भी इतनी अजब है कि वह एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ना चाहती‌ थी इसीलिए शादी करने के बाद भी वह एक साथ रहना चाहती थी, तो इससे अच्छा मौका क्या हो सकता था।

फिर दिसंबर में इनकी बड़ी धूमधाम से शादी की गई। अब यह एक महाराष्ट्रीयन प्रेम कहानी है, तो इसमें शादी हॉल में या शादी मंडप में‌ दिवार फर थर्माकोल से बने दूल्हा- दूल्हे के नाम लगाए जाते हैं। उसी तरह heart shape में एक तरफ अतुल का नाम था, तो एक तरफ पिंकी रिंकी का नाम। पर इनका नाम भी interesting तरीके से लिखा था। पिंकी और रिंकी का अलग अलग नहीं है बल्कि पिंकी slash रिंकी(pinki/rinki) लिखा था।

शादी में बहुत सारे लोग जमा हुए थे और यह दोनों बहने भी एक ही अटायर में तैयार हुई थी। पर अब पहले वरमाला कौन पहनाएगा? रिंकी या पिंकी? तो दूल्हे मियां ने दोपहर के 12:30 बजे के मुहूर्त पर रिंकी को पहले वरमाला पहनाई और फिर पिंकी को वरमाला पहनाई। पर यह दोनों लड़कियां इतनी अजब है कि, पहले कौन वरमाला पहनाएगा इसे लेकर भी यह लोग आपस में मजाक मस्ती कर रहे थे। एक वरमाला पहनने जा रही थी,  तो दूसरी उसे रोक रही थी और बाकी लोग भी काफी मजे ले रहे थे। दूल्हे मियां तो अपने दोस्तों के कंधों के ऊपर हाथ रखकर बड़ी शान से वरमाला पहनाने तक इंतजार कर रहा था। पर यह सब कुछ तो एक हंसी मजाक था, जो हर शादी में होता है।

पर जैसे ही इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोशल मीडिया ने इन्हें अच्छा खासा गिफ्ट दे दिया, वह भी पुलिस के रूप में। जी हां, इस newly wed couple को gift देने पहुंच गए पुलिस।

वजह तो साफ थी। एक लड़का दो लड़कियों से एक ही वक्त पर शादी कर रहा है, यह तो हमारे यहां नहीं होता। हिंदू मैरिज एक्ट के मुताबिक यह तो सरासर गलत है, इसीलिए पुलिस ने 1860 की धारा 494 के तहत अतुल पर केस फाइल की। पुलिस ने रिंकी पिंकी के घर वालों को पूछा तो, उन्होंने बताया कि,” हमारी बच्चियां एक साथ रहना चाहती थी। इसीलिए हमने उनकी मांग पूरी की”। उस पर पुलिस ने यही कहा कि,” आप लोगों ने गलत फैसला किया है”।

और इतना ही नहीं बल्कि कुछ experts का भी कहना है कि, भले ही एक पत्नी मौजूद होने के बावजूद दूसरी शादी नहीं की जा सकती, पर यहां तो दोनों बहने राजी हैं। पहली वाली पत्नी को कोई प्रॉब्लम नहीं है, नाही दूसरी वाली को। और जहां तक दुल्हन के घर वाले दूल्हे के against कोई केस दर्ज करें, तो वह भी इसमें शामिल है। मतलब यह बनी बनाई खिचड़ी सब लोग खा रहे हैं, तो फिर शिकायत कौन करेगा। इसीलिए इस मामले को कोर्ट तक नहीं ले जा सकता। अगर अतुल ने जबरदस्ती शादी की होती, फंसाया होता, तो उस पर केस फाइल होता, वरना यह तो बेबुनियाद केस है, ऐसा एक्सपोर्ट कह रहे हैं। मतलब अतुल दूल्हे मियां की साइड ले रहे हैं।

तो ऐसी ही कहानी और ऐसा ही ड्रामा हमें आने वाली फिल्म जुड़वा 3 में भी देखने को मिल सकता है, जहां पर दो जुडवा दुल्हनों का एक दूल्हा हो, या जुड़वा दूल्हों की एक दुल्हन हो, कुछ भी हो सकता है।

तो आपका क्या कहना है इस अनोखी शादी के बारे में बताएं कमेंट सेक्शन में लिखकर।

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Aashiqui 3, Directed by Anurag Basu,Kartik Aaryan, Jennifer Winget, Koushik Mahata, Sonia Birje,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Aashiqui 3

हरविंदर सिंह संधू (जन्म 6 सितंबर 1986) एक भारतीय गायक, अभिनेता और पूर्व क्रिकेटर हैं जो पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करते हैं।  उनका

Read More »
Bhool Bhulaiya 3, Kartik Aaryan,Bollygrad Studioz ,bollygradstudioz.com

Bhool Bhulaiyaa 3

“1600 Pennsylvania Avenue” ka jab koi naam leta hai toh sab samjh jaate hai yaha pe American president ke ghar, yaani ki “White House” ki

Read More »
War 2 Hrithik Roshan & Tiger Shroff ,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

War-2

D.B Cooper Northwest-Orient Airlines ke flight-305 ko, highjack kar apne saath firauti ke 10,000 dollars le gaya. D.B Cooper kon tha? Yeh sawaal logon ke

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​