Salaar

 

वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल के आईसीयू में मरे हुए‌ गैंगस्टर सूरज सिंह का चेहरा देख कर बाहर आने वाली उसकी मां की आंखों में आंसू नहीं थे। क्योंकि मां को पहले से ही बता दिया गया था कि, अगर बेटा मर जाए, तो रोना नहीं है और यह काम 30 हजार में हो गया। इतना ही नहीं बल्कि‌ उसकी पत्नी को भी 50,000 दिए गए।

ना रोने के पैसे देकर उन्हें चुप कराया गया। पर अस्पताल से घर ले आने के बाद आखिरकार दोनों की आंखों से आंसू टपकने लगे। रोने धोने की आवाज बाहर आने ही वाली थी और उसके साथ-साथ सूरज की मौत की खबर भी। पर यह किसी को मंजूर नहीं था। फिर क्या, उन्हें एक फ्लैट में ढकेल कर बंदी बनाया गया। कोई उन्हें छुड़ाने के लिए‌ आ भी नही सकता था क्योंकि एक गैंगस्टर की मां और एक गैंगस्टर की पत्नी बन कर यह भी बाकी लोगों की नजर में गिर चुकी थी। और यह सब कुछ हो रहा था शिव शर्मा की मर्जी से। अब यह सूरज का कोई दुश्मन नहीं है बल्कि उसका राइट हैंड है। मतलब कल तक जो आदमी इन‌ दो औरतों को सलाम करता था, वह‌ आज उनके लिए खतरा बन गया।

दरसल तेतुलमारी और बाघमारा के नौजवानों को लेकर सूरज ने अपनी एक गैंग बनाई‌। उसकी छत्रछाया के नीचे उसने लोगों को तैयार किया।

सूरज ने बीसीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों पर पैसों के लिए गोली चला कर पूरे धनबाद, झारखंड में अपना खौफ पैदा किया। केंदुआडीह area में रहने वाले जवान लड़कों‌ को  सूरज का यह स्टाइल और एटीट्यूड काफी पसंद आता था। और फिर पैसों की तंगी की वजह से और फटाफट अमीर होने की लालच में उन्होंने सूरज सिंह का सहारा लेने का फैसला किया। फिर किसी रिकवरी एजेंट पर हमला करना, किसी कंपनी के मैनेजर पर गोली चलाना, फोन पर धमकियां देना, ऐसे काम सूरज अपनी‌ gang को सिखाता था। धीरे-धीरे उसकी गैंग में शूटर पैदा हुए और उनकी गांजा कांड जैसी cases पुलिस को परेशान करने लगी।

पर जितनी लंबी इसके गुनाहों की लिस्ट है, उससे कई बढ़िया इसकी लव स्टोरी है, जो फोन के क्रॉस कनेक्शन की वजह से लगे कॉल से शुरू हुई और एक लड़की ने सूरज की विकेट निकाली और वह थी उसकी पत्नी अनीता।

एक दिन जेल से ही सुरेश ने किसी को कॉल किया और कहा,” अरे तू पैसा देगा या नहीं? या तेरा कुछ अलग बंदोबस्त करू?” यह कहने के बाद सामने वाला कुछ देर तक कुछ बोल ही नहीं रहा था और फिर अचानक से आवाज आई,” तुम कितनी गालियां देते हो। यह कोई बात करने का तरीका है। कौन से पैसे मांग रहे हो, रॉन्ग नंबर लगा है”। 2 मिनट तक यह सिलसिला शुरु रहा और सूरज की बोलती बंद हो गई। लोगों को पहली नजर में प्यार होता है, पर‌‌ इसे किसी की पहली बार सुनी आवाज से, वो भी फोन पर सुनी हुई आवाज से मोहब्बत हो गई। फिर क्या, अपनी अनीता को प्रपोज करके इस बंदे ने उसके साथ शादी कर ली। जब धनबाद में सूरज की गैंग को लेकर पुलिस उनके पीछे पड़ी, तब इनके लिए खतरा बढ़ गया। पर‌ अनिता ने कभी भी सूरज को अकेला नहीं छोड़ा, वह हमेशा उसके साथ रहती थी। जब झारखंड में रहना मुश्किल हुआ, तो इन दोनों ने वाराणसी भागने का फैसला किया और कुछ अर्से बाद वाराणसी में ही 2016 में डेंगू की वजह से सूरज की मौत हो गई।

उसकी शादी से लेकर बाकी सारी चीजों के बारे में शिव को पता था। पर boss बनने का नशा उसे ले डूबा और पुलिस ने उसे बड़ी कोशिशों के बाद अरेस्ट कर लिया।

तो आने वाली सलार फिल्म में भी Gangwar होने वाला है और gang leaders की हटके लव स्टोरी भी होने वाली है। तो हो सकता है कि हीरो या फिर विलन, किसी की भी कुछ ऐसी ही इंटरेस्टिंग लव स्टोरी हो, जिसके लिए हम इंतजार करते रहना होगा।

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

KGF 3 , Yash , By Khyati Raj bollygradstudioz.com

KGF-3

Frank Costello, America ke sabse taakatwar crime family ka boss tha, jiska janam 26 January 1891 me, Italy me hua tha. 1895 me Frank apne

Read More »
KGF

KGF 3

प्रयागराज तब इलाहाबाद हुआ करता था. इलाहाबाद में उन दिनों नए कॉलेज बन रहे थे. कहानी सत्तर और अस्सी के दशक के बीच की है।

Read More »
pushpa 2

Pushpa 2

पुष्पा मूवी के डायरेक्टर सुकुमार ने पुष्पा मूवी को बहुत बारिकी से बनाया था, इतना बारिकी से कि उन्होंने हर छोटे से छोटे चिजो पर

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto