Dostana 2

करण जौहर कैसे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर में से है ? ये सभी कोई जानते हैं। इनके लग -भाग सारे मूवी में हमें अक्सर triangle love स्टोरी देखने मिलता है, लेकिन दोस्ताना मूवी में जो उन्होंने experiment किया था उसके लिए आज भी इनकी तारीफ होती है । करण जौहर ऐसे producers में से है जो अपने मन कि कोई भी चीज कर के ही रहते हैं जैसा कि उन्होंने दोस्ताना फिल्म में किया था। करण जानते थे अगर अचानक आडियंस के सामने थर्ड जेंडर के बारे में कुछ बात किया जाएगा तो लोग इस फिल्म को नहीं देखेंगे और जरूर ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी । उन्होंने homosexuality topic को use करने का एक आइडिया इस्तेमाल किया इस फिल्म में, और आज हम सब ये देख सकते है कि किस तरह ये फिल्म हिट साबित हुई। करण जौहर काफी अच्छे से जानते थे कि उन्हें कब, कहा और क्या या सीन दिखाना था? इसलिए उन्होंने homosexuality topic को ध्यान में रखते हुए एक प्रेम कहानी दिखायी जिसके साथ साथ उन्होंने हल्के फुलके सीन में homosexuality topic से related कुछ सीन भी डाले थे, लेकिन उस फिल्म में ज्यादा कुछ ऐसा नहीं था जो लोगो को अच्छा ना लगे। करण जौहर अब एक ऐसे producers में गिने जाते हैं जिन्हें अच्छे से पता है कि ऑडियंस सिनेमा हॉल में क्या देखा चाहते है और शायद इसलिए करण जौहर तैयार है दोस्ताना मूवी के सीक्वल के साथ और बहुत जल्दी हमें दोस्ताना 2 भी देखना मिलेगा। लेकिन दोस्ताना फिल्म के कई ऐसे अनदेखे और अनसुने फैक्ट्स हैं जो साफ करते हैं कि सच में करण जौहर जो चाहते हैं वो अपने कलाकारों से वैसा ही करवाते हैं । दोस्ताना फिल्म का वो सीन सभी को अच्छे से याद है जिसमें जॉन अब्राहम ने पीले रंग की अंडरवियर पहनी थी और वो अंडरवियर वाला लुक उनका इतना फेमस हुआ था कि सारी की सारी लड़कियां जॉन अब्राहम की दीवानी हो गई थी। लेकिन उस सीन को पॉपुलर करने के पिछे सिर्फ और सिर्फ करण जौहर का हाथ था, जब ये बात जॉन को पता चली थी कि उनका एक सीन है “जिसमे उन्हें एक समुंदर से बाहर निकल कर आना है वो भी सिर्फ एक yellow colour की अंडरवियर में”, तो इतना सुनते ही जॉन अब्राहम चौक गए थे जिसके बाद उन्होंने producers करण जौहर से बात की और उन्हें कहा कि वो येलो अंडरवियर में बिलकुल भी comfortable नहीं है और वो उस सीन को करने के लिए ब्लैक अंडरवियर चाहते हैं। जिसको सुनते ही पहले तो करण जौहर ने उनको डांट लगा दी उसके बाद उन्हें ये ऑर्डर दिया की शूटिंग तो पीले अंडरवियर में ही होगी और आज उसी ऑर्डर के वजह से जॉन अब्राहम को इतना फेम मिला था उस मूवी में।

उस मूवी में सिर्फ जॉन की ही एक्टिंग की तारीफ नहीं हुई थी, उस फिल्म में हर चीज पर लोगो की नजर गई थी, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग से तो खुश हुए ही थे साथ ही साथ उनके स्टाइलिश लुक के भी दीवाने हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा को इस मूवी से देसी गर्ल का टैग मिला था और उनका वो इंडियन के सम्मान में कहा गया डायलॉग आज भी लोगो को अच्छे से याद है और वो डायलॉग था “इंडियन आदमी जहां भी रहे, कुछ भी करे हमेशा आगे इंडिया ही रहेगा”। और तो और जिस तरह के stylish look और मेकअप प्रियंका चोपड़ा को दिए गए थे प्रियंका खुद उनकी फैन हो गई थी और कुछ दिनों तक तो वो उसी रोल में भी रही थी। देसी गर्ल, वो गाना है जिसपर आज भी लोग वही जोश के साथ डांस करते हैं जिस जोश के साथ इस पर पहेली बार किया गया था, लेकिन जब मेकर्स इसके हुक स्टेप्स के बारे में सोच रहे थे तब इस डांस के कोरियोग्राफर फराह खान को ये आइडिया आया और उन्होंने हुक स्टेप को उसमें ऐड कर दिया था जिसके बाद मानो वो स्टेप के बिना देसी गर्ल सॉन्ग अधुरा हो। जब बात एक्टिंग की तारीफ की हो तो इसमें बॉबी देओल कैसे पीछे रह सकते हैं। सभी जानते हैं कि बॉबी देओल, दोस्ताना मूवी में कैमियो किए थे और उनकी एक्टिंग देख लोगों को इतना गुस्सा आया था और उन्हें इतना criticize किया गया था कि एक इंटरव्यू में उन्होंने बोला कि अब से वो ध्यान रखेंगे और वही मूवी करेंगे जिसमें लोग उन्हें देखना चाहेंगे। और अब मेकर्स इसके सीक्वल को लाने में लग गए है जो बहुत जल्द हमें देखने मिलेगी, तो ये कुछ फैक्ट्स थे दोस्ताना मूवी से रिलेटेड, आपको ये फैक्ट्स कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइएगा और तब तक आप अपना ध्यान रखिए और हमेशा मुस्कुराते रहिए।

 

 

 

 

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Karan Arjun 2 , Salman Khan , Shahrukh Khan ,by Tannu bollygradstudioz.com

Karan Arjun 2

Karan Arjun 2 की हमारी कहानी जिसमें Karan, Rajnath Thakur का bodyguard होता है। और उसके बचपन के अनाथालय मे मिले दो दोस्त पूजा और

Read More »
Wanted 2 Salman Khan ,Prabhu Deva, by Masumi sachdeva bollygradstudioz.com

Wanted 2

Dharavi Slum Mumbai, Asia ka largest slum mana jata hai. Ji haan, iss heart shaped slum ne Mumbai ko kaafi commercial success di hai. Slum

Read More »
JAWAN

Jawan

यह कहानी उमेश समय पर भारतीय सेना का सिपाही था। उसके अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इसी देशभक्ति के चलते उसने अपने

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​