Ghajini 2

 

गजनी में सुनीता नाम की एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाने वाली actress जिया खान आज हमारे बीच नहीं है। पर गजनी फिल्म कर के वो काफी एक्साइटेड थी। पर कुछ मीडिया वालों ने यह अफवाह फैलाई की गजनी lead actress Asin और जिया के बीच कुछ अनबन चल रही थी, दोनों में cold war चल रहा था। जब जिया से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि,” ऐसा कुछ भी नहीं है। असीन और मेरे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हां अब फिल्म कि किस तरह से मार्केटिंग करनी है, किसको ज्यादा प्रमोट करना है यह फिल्म की टीम डिसाइड करती है। असीन बॉलीवुड में एक फ्रेश फेस है,‌पर मैं कुछ ना कुछ काम कर चुकी थी जिसकी वजह से लोग मुझे पहचानते थे, तो जाहिर सी बात है कि असीन को वो अटेंशन मिलने ही वाला था”। जिया का यह इंटरव्यू देख कर लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। अगर आज वो होती, तो शायद गजनी 2 का हिस्सा‌ भी बन पाती।

हर‌ बार‌ की तरह 20th फरवरी को ट्विटर पर एक्ट्रेस जिया खान को बर्थडे विश किया गया और उन्हें ‌याद भी किया गया। पर हमेशा‌ से उनके बारे में “गजनी फेम एक्ट्रेस” इस तरह से जिक्र किया जाता है। उनकी सुसाइड केस और उनके केस में सूरज पंचोली का नाम, यह टॉपिक 10 साल पहले भी गर्म था और आज भी है। जिया केस में इतनी देरी, यह जिया के फैंस के लिए नाराजगी की बात है और वो कहते हैं कि, अगर वो आज होती, तो शायद गजनी 2 का भी हिस्सा बनती और उनके आगे गजनी 2 की एक्ट्रेस यह टाइटल लग जाता, पर उन्होंने तो सुसाइड कर लिया। वैसे उनकी केस का फैसला, गजनी फेम का‌ tag और उपर से गजनी 2 की बातें,  इससे गजनी 2 और भी चर्चा में रहेगी।

एक्ट्रेस जिया खान गजनी फिल्म में एक बेहतरीन रोल निभा चुकी थी और यह उनके लिए बहुत बड़ा रोल था, क्योंकि इसमें परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे। फिल्म के बाद जब जिया को इस बारे में पूछा गया कि,’ आमिर के साथ काम करने में उन्हें कितनी दिक्कत आई?”, तो उन्होंने यही कहा कि,” जब आमिर सामने होते हैं, तब आपको परेशान नहीं होना पड़ता बल्कि आपको उनकी तरफ देखकर अपने रोल को और पावरफुल बनाना पड़ता है क्योंकि उनके सामने एक्सक्यूज देने की कोई गुंजाइश ही नहीं होती”। जिया के सेक्सी लूक को लेकर भी उन्हें पूछा गया, तो उन्होंने कहा,” मैं रियल लाइफ में ऐसी ही हूं जैसे मैं फिल्म में नजर आई। आमिर‌‌ सर ने मुझे सलाह दी थी कि, भले ही आपका चेहरा कवर हो या सिर्फ आपका चेहरा ही दिख रहा हो, आप उसमें भी सेक्सी दिखोगे, बस आपको अपना रोल अच्छे से निभाना है”। और जिया को उनकी ये सलाह काफी पसंद आई।

 

Trupti

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Krrish 4,Directed by Rakesh Roshan. With Hrithik Roshan, Amitabh Bachchan, Nora Fatehi, Nawazuddin Siddiqui,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Krrish 4

एक दिन जॉन नाम का एक 13 साल का लड़का काफी उदास था और थोड़ा सा घबराया हुआ भी। ब्रेकफास्ट करने के लिए वो टेबल

Read More »
Dabangg 4,Salman Khan,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Dabangg 4

अपने दिए एक interview में Salman ने खुलासा किया की Sonakshi Sinha जब छोटी थी, तो उन्हें “uncle” कह कर बुलाती थी. जब इस बारे

Read More »
sherkhan

Sherkhan

पिचले 10 सालों से ये खबरें आ रही थी कि, सोहेल खान एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका नाम शेरखान है। सोहेल हर साल

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​