Don 3

दोस्तों, एकदम से शाहरुख खान ने वक्त और समय को जज्बातों से सब कुछ बदल दिया है। जैसा कि आपको पता होगा, शाहरुख खान 2023 में ‘बेताज़ बादशाह’ के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रहे हैं। ‘पठान’ हज़ार करोड़ पार जाने वाली है और यह जवान ब्लॉकबस्टर होने वाली है। ‘डंकी’ का क्या कहूं, लेकिन शाहरुख खान के फैंस को 2024 का भी इंतज़ार है क्योंकि अब शाहरुख खान ही चलने वाले हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आने वाले 10 सालों में सिर्फ़ एक्शन मूवी करेंगे। और शाहरुख खान ने एकदम सही जगह पर, सही समय पर, एक्शन मूवी में अपना हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। और अगर मैं शाहरुख खान की मूवीज़ की बात करूं तो शाहरुख खान ने एक्शन मूवी करना ‘डॉन’ film से ही शुरू किया था, डॉन 2′ तो यहां पर सभी फैंस चाहते हैं 2024 में ‘डॉन 3’। और हाल ही में रितेश सिधवानी ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ाते हुए कह दिया था कि फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ की कहानी के अंत में है और हमें बहुत जल्दी ‘डॉन 3’ देखने मिल जाएगी। जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के साथ जुड़ते चले गए। लेकिन जो अभी खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक शाहरुख खान फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ दो-तीन बार मिले, लेकिन शाहरुख खान ने मिलने के बाद यह फैसला किया कि वह ‘डॉन 3’ नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन आप खुद सोचिए, ‘डॉन’ बिना ‘डॉन 3’ कैसी लगेगी? और अगर यह खबर सच निकल गई तो ‘डॉन 3’ के अंदर शाहरुख खान के replace हो जाएंगे।

*******

शाहरुख खान 2023 को अपने नाम ‘ऑलरेडी’ कर चुके हैं और आप सभी फैंस को 2024 का इंतजार है। सभी फैंस 2024 में ‘लार्जर थैन लाइट’ फिल्मों के अंदर शाहरुख खान को देखना चाहते हैं। शाहरुख भी इस बात को जानते हैं और सभी फैंस को उनकी ‘डॉन 3’ मूवी का इंतजार है। लेकिन ‘डॉन 3’ से शाहरुख खान ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसा उन्होंने क्यों किया है, इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई। लेकिन जहां तक मुझे लगता है, शाहरुख खान को ‘डॉन 3’ की कहानी पसंद नहीं आई है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह कह रहे हैं कि शाहरुख खान ने तीन बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को कहानी के अंदर बदलाव करने को कहा और उन्हें किये भी, लेकिन जो उन्होंने बदलाव किए, वह भी शाहरुख खान को पसंद नहीं आए। इसीलिए शाहरुख खान ने मूवी से अपना किनारा कर लिया। हाँ, मैं जानता हूं कि शाहरुख खान के फैंस को यह सुनकर बहुत शौक लगेगा, लेकिन अगर अब हम गणित समझें, तो आप समझोगे कि यहां पर शाहरुख खान फूंक-फूंक कर स्क्रिप्ट सिलेक्ट कर रहे हैं और इसके पीछे का रीजन भी एकदम क्लियर है। देखो, कुछ मूवीज़ होती हैं जिनके सिक्वेल का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जैसे ‘डॉन 3’, ‘वांटेड 2’, ‘केजीएफ 3’, ‘पुष्पा 2’ तो देखो। मैंने जितनी भी मूवीज़ के नाम लिए, उन सब के पहले पार्ट बहुत शानदार चले, बवाल लेवल के चले। लेकिन अगर मैं ‘डॉन 2’ की बात करूँ, तो ‘डॉन 2’ का कलेक्शन कुछ खास नहीं था। हाँ, मूवी हिट रही थी, लेकिन बहुत बड़ी हिट नहीं रही थी। ‘डॉन 2’ का बजट 73 करोड़ था और उसने कमाई की थी 106 करोड़, वह भी 2011 में। इसका मतलब मूवी इतनी बड़ी हिट नहीं हुई थी जितनी चाहते थे शाहरुख खान। इसीलिए भी शाहरुख खान डॉन 3 को लेकर थोड़े असमंजस में हैं, इसीलिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

********

जब से यह खबर सामने आई है कि शाहरुख खान ने डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है, तभी से उनके फैंस के मन में एक प्रश्न काफी ज्यादा आ रहा है, और वह यह है कि अब ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह कौन लेगा। तो देखो दोस्तों, शाहरुख खान को रिप्लेस कर पाना इंपॉसिबल है। शाहरुख खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। शाहरुख खान एक ही है, लेकिन क्योंकि आप शाहरुख खान ने ‘डॉन 3′ करने से मना कर दिया, तो शाहरुख खान को रिप्लेस करना पड़ेगा। और मेरे ख्याल से सिर्फ एक ही बंदा है जो डॉन के कैरेक्टर को जस्टिफाई कर सकेगा, वह है रणवीर सिंह। रणवीर सिंह ने कई सारी मूवीज़ में नेगेटिव कैरेक्टर किया है और उन्हें काफी पसंद भी किया है। और उनकी जो पर्सनालिटी है, वह भी काफी शानदार है। और जब भी वह कोई कैरेक्टर करते हैं, तो वह उस कैरेक्टर में एकदम घुस जाते हैं, जैसे वह ’83’ मूवी करते हुए कपिल देव के कैरेक्टर के अंदर घुस गए थे। अगर आप लोगों ने मूवी देखी होगी थिएटर के अंदर, तो आप लोग 2 मिनट के लिए रणवीर सिंह को पहचान ही नहीं पाए होंगे। क्योंकि वह इतने ज्यादा परफेक्ट तरीके से कपिल देव लग रहे थे और जिस तरीके से उन्होंने कपिल देव का कैरेक्टर निभाया, हर किसी ने उनके काम की तारीफ की।

*******

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Jawan , Shah Rukh Khan ,bollygradstudioz.com

Jawan

Kahani ki shuruaat hoti hai Sehar mai lage ek bahut bade mele se. Jahan Saikdon ki bheed jama hai. Or usi bheed mai Army officer

Read More »
SHOLAY 2 ,Salman Khan , Shahrukh Khan,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Sholay 2

Sholay movie ka diwana kon nhi hai, logo ko aaj bhi uss gabbar se darr hai toh wahi jai veeru se ummed ki wo phir

Read More »
BAAGHI 4

Baaghi 4

घर वाले और घर में आए रिश्तेदार टीवी पर दिखाई जाने वाली कारगिल वॉर की कुछ तस्वीरें देख रहे थे। तभी अंदर से कुछ महीनों

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​