Krrish 4

अगर बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कि तो बहुत कम फिल्म बनाने वाले ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म को भी पछाड़ दिया था। इतना ही नहीं राजकुमार हिरानी की सबसे पोपुलर फिल्म 3 इडियट्स को भी पीछे छोड़ते हुए क्रिश 3 फिल्म बहुत आगे निकल गई थी। फिल्म क्रिश 3 की बात ही अलग थी, फिल्म हर मामले में अच्छी थी फिर वो चाहे कास्टिंग को लेकर हो या फिल्म की कहानी को लेकर। फिल्म ने audience को इस तरह हैरान किया था कि, audience के मन में साइंस से रिलेटेड कई सवाल उठने गए थे और उनका साइंस के फैक्ट्स में दिलचस्पी भी बढ़ने लगी थी। एब मेकर्स की फिल्म क्रिश 4 के जरिए audience को और भी ज्यादा amazed करने वाले हैं, और ऐसा खुद ऋतिक रोशन ने अपने इंटरव्यू में कहा था

फाइनली क्रिश फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन की तबीयत ठीक हो चुकी है, और वो क्रिश 4 फिल्म की कामों में बिजी हो गए हैं। कुछ दिन पहले हुई एक इंटरव्यू में राकेश जी ने ये बताया था कि, क्रिश 4 फिल्म में audience को फिर से बाप और बेटे का एक इमोशनल सीन देखने मिलेगा, लेकिन वो सीन क्या होगा वो जानने के लिए audience को फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा, तभी उन्हें पता चल पाएगा फिल्म की कहानी के बारे में। राकेश जी ने ही क्रिश फिल्म की नीव रखी थी और हर बार वही फिल्म की कहानी को लिखते हैं। इस बार उनकी तबीयत खराब होने की वजह से फिल्म में इतनी देरी हुई, वरना क्रिश 4 फिल्म कब की बन कर रिलीज भी हो गई होती। राकेश जी ने ये भी कहा है कि, वो क्रिश 4 फिल्म को बनाने में कोई जल्दी नहीं करेंगे।

क्रिश फिल्म की दो सीरीज कोई मिल गया और क्रिश फिल्म में तो रेखा जी नजर आई थी, लेकिन जब बात क्रिश 3 फिल्म आई थी तो मेकर्स ने रेखा जी को कास्ट नहीं किया था। अपने इंटरव्यू में क्रिश फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने ये साफ साफ कहा था कि, वो रेखा जी और फिल्म से जुड़े उन सभी पुराने एक्टर्स को दुबारा क्रिश 4 फिल्म में कास्ट करेंगे। रेखा जी से जब उनकी कास्टिंग के बारे में पूछा गया था, तो रेखा जी ने सिर्फ एक बात ही कहीं थी कि, भले उन्हें क्रिश 3 में नहीं कास्ट किया गया हो लेकिन अगर मेकर्स उन्हें क्रिश 4 में कास्ट करेंगे तो वो जरूर काम करना चाहेंगी, क्योंकि रेखा जी को क्रिश फिल्म के सदस्य फैमिली जैसे लगते हैं, और रेखा जी जरूर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ काम करेंगी और उनके साथ audience को इंटरटेन भी करेंगी।

ऐतराज फिल्म में विलन का रोल निभाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ये सबूत दिया था कि, वो एक versatile एक्ट्रेस है। ऐतराज फिल्म ने ही प्रियंका को क्रिश फिल्म में काम दिलवाया था। जब क्रिश फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन से पूछा गया था कि, उन्होंने प्रियंका को क्यों चुना था क्रिश फिल्म के लिए ? तो राकेश जी ने कहा था कि, उन्हें ऐतराज फिल्म में प्रियंका का रोल इतना पसंद आया था कि, उन्होंने ये फैसला कर लिया था कि वो क्रिश फिल्म में प्रियंका को जरूर कास्ट करेंगे। प्रियंका ने भी अपनी एक्टिंग से ये प्रूफ कर दिया था कि, राकेश जी ने उन्हें क्रिश फिल्म में लेकर कोई गलती नहीं की थी। अब प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ शिफ्ट हो चुकी है, लेकिन अभी भी वो चाहती है कि क्रिश 4 फिल्म जल्द से जल्द बने और रिलीज हो।

क्रिश 4 फिल्म के ऊपर काम शुरू हो चुका है, लेकिन उसे लेकर अभी कुछ भी अपडेट इसलिए नहीं आ रहा है क्योंकि फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि, फिल्म अपने प्रोसेस में है। लेकिन मेकर्स को थोड़ी टेक्निकल इश्यू आ गई है, इसलिए वो अभी फिल्म को लेकर कोई नई अपडेट नहीं दे पा रहे हैं । मेकर्स ने ये दावा किया है कि साल 2023 के आखिरी तक वो फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी अनाउंसमेंट हर हाल में करेंगे फिर वो चाहे जिस भी चीज के लिए हो। ऋतिक अभी अपनी दूसरी प्रोजेक्ट में बिजी है, इसलिए क्रिश 4 फिल्म के मेकर्स ऋतिक को फोर्स नहीं कर रहे हैं क्रिश 4 की शूटिंग को लेकर। लेकिन रितिक ने ये खुद कहा है कि वो जितना जल्द हो सके वो फिल्म क्रिश 4 की शूटिंग शुरू करेंगे, ताकि किसी को उनके वजह से कोई परेशानी ना हो।

Chandan Pandit

 

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Wanted 2

Wanted 2 (Part 1)

South India में दहशत हु से मुनि स्वामी वीरप्पन गुंदर, जिसको ये देश सिर्फ वीरप्पन के नाम से जानता है, किसी के लिए हीरो था,

Read More »
Tiger 3 , Salman Khan, Emraan , Katrina, Bollygrad Studioz,bollygradstudioz.com

Tiger 3

Kahani ki starting hoti hai 3 November 2022 se. hum Indian Airlines ki flight IC-814 ko dekhte hai jo Delhi se Dubai ke liye take

Read More »
Sultan

Sultan 2

Sultan में इस बार Anushka के बदले Kiara Advani का नाम शामिल हो सकता है. Salman और Kiara family friends है और दोनों एक दूसरे

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​