Tiger vs Pathaan

लगता है यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स में दमदार एक्टर्स को शामिल कर कर के अपने यूनिवर्स को और चार चांद लगाने वाले हैं। अब उनके स्पाई यूनिवर्स में पठान के जरिए शाहरुख खान भी आ गए, टाइगर फ्रेंचाइजी की वजह से सलमान खान थे, War की वजह से रितिक रोशन भी आ गए और अब वह बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी शामिल कर चुके हैं

आलिया की इस spy thriller फिल्म में वो एक जेंडर फ्री स्पाई बनेंगी। यानी कि इसमें सिर्फ आलिया पर फोकस होगा। किसी भी एक्टर का कैमियो नहीं होगा, ना पठान ना का, ना टाइगर ना किसी और का। और ना ही यह टाइगर वर्सिस पठान फिल्म है, जिसमें वह नजर आएंगी। यह अलग फिल्म है। वैसे आदित्य फीमेल हीरो की स्टीरियोटिपिकल इमेज तोड़ना चाहते हैं। मतलब अगर हीरोइन सुपरहीरो होगी तो सेक्सी और ग्लैमरस होगी। आलिया एक मेकअप फ्री सुपरहीरो होंगी, जो दुनिया को बचाने के मिशन पर निकली है।

यह सब सुनने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है ना? देखने में भी काफी इंटरेस्टिंग होगा। बस आलिया का यह‌ अवतार देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा।

वैसे आलिया भट्ट आज तक सिंपल, नॉटी कैरेक्टर्स को निभाते हुए नजर आई, पर अब वो एक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही है।

वैसे इससे पहले भी आलिया ने Hollywood film Heart of Stone के जरिए अपना हॉलीवुड डेब्यू किया ही, और इसमें भी वह एक दमदार विलन बनते हुए, एक्शन करते हुए नजर आए थी। तो अब वो यही सब spy universe में भी करने वाली है। वैसे producer Aditya Chopra आलिया‌ के साथ इस spy thriller film में काम करने के लिए बहुत एक्साइटिड है। बस‌ फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

साल 2024 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बाकी 2023 के आखिर में ‘वॉर 2’ की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।  इस बार कास्ट में ऋतिक के अलावा जूनियर NTR और कियारा आडवाणी जैसे नए नाम भी जुड़े हैं। उसके बाद अगले साल के शुरुआती महीनों में मेकर्स ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ को फ्लोर पर लाने वाले हैं।

वैसे YRF स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत हुई थी साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ से। उसके बाद आई ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’। आलिया वाली फिल्म को गिनें तो अगले दो साल के अंदर YRF चार फिल्में लाने वाला है।

इसका मतलब अब स्पाई यूनिवर्स को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Singham 3 ,Directed by Rohit Shetty. , Ajay Devgn, Akshay Kumar, Deepika Padukone,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Singham3

सौमेन मित्रा (जन्म 16 दिसंबर 1961) एक भारतीय पुलिस अधिकारी हैं, जो 8 फरवरी 2021 को कोलकाता के 43वें पुलिस आयुक्त के रूप में डीजीपी

Read More »
Khalnayak 2 ,Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Tiger Shroff, Madhuri Dixit,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Khalnayak 2

Delhi पुलिस की नाक में दम करने वाला Neeraj Bawana का real नाम Neeraj shekhawat है । Neeraj Shekhawat delhi के बवाना इलाके में पैदा

Read More »
JAWAN

Jawan

Censor Board ने Jawan की trailer को U/A certified कर दिया है. कहा जा रहा है की यह कल, या फिर 10 जुलाई को release

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​