Krrish 4

फिल्म क्रिश 3 में वीएफएक्स का अच्छा खासा इस्तमाल किया गया था, लेकिन अब क्रिश 4 के लिए फिल्म के लेखक राकेश रोशन ने कहा है कि, वो इस बार फिल्म में उस तरह की वीएफएक्स का इस्तमाल नहीं करेंगे, क्योंकि क्रिश 3 में वीएफएक्स को लेकर मेकर्स को बहुत ट्रोल भी किया गया था ।जिसके बाद मेकर्स ने सोच लिया था कि, अब वो जब भी क्रिश 4 बनाएंगे तो उसमें वीएफएक्स ना के बराबर ही इस्तमाल करेंगे। फिल्हाल मेकर्स ने तो ये बताया है कि, उन्होंने फिल्म क्रिश 4 की स्क्रिप्ट पूरी कर लिया है, लेकिन अभी बहुत वक्त है फिल्म की शूटिंग शुरू होने में। क्रिश 3 भी बहुत इंतज़ार करवाने के बाद आई थी और जब वो आई थी तो उसने थिएटर में धूम मचा दिया था। अब audience वही उम्मीद लगा रहे हैं मेकर्स से ताकि उन्हें उनके इंतजार का फल अच्छा मिल सके। अब तो बस एक्टर ऋतिक रोशन के फ्री होने की देरी है उसके बाद शुरू होगी फिल्म की शूटिंग।

लगता है फिल्म मेकर राकेश रोशन अपनी गलतियों को भूल चुके हैं इसलिए फिर से एक बार वो अपनी फिल्म में एक्टर अमिताभ बच्चन को कास्ट कर रहे हैं। ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि, अमिताभ जी ने एक फिल्म में काम करने को लेकर राकेश जी को धोखा दे दिया जिसके बाद राकेश जी ने ये कहा था कि, “वो कभी अमिताभ जी के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे”। हुआ ये था कि, साल 1993 में आई फिल्म ‘किंग अंकल’ के लिए राकेश जी ने अमिताभ जी को कास्ट किया था लेकिन सब कुछ फाइनल होने के बाद एक दम लास्ट मोमेंट पर अमिताभ जी ने राकेश जी को धोखा दे दिया था। लेकिन अब सुनने में ये आया है कि, राकेश जी ने अमिताभ जी को फिल्म क्रिश 4 के लिए अप्रोच किया था और अमिताभ जी ने भी फिल्म के लिए हां बोल दिया है। अब देखना ये है कि, क्या अमिताभ जी फिर से वही चीजों को दोहराते हैं क्रिश 4 में या नहीं।

एक्टर ऋतिक रोशन बहुत अच्छे से फिल्म क्रिश की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन कहते हैं ना जब आप कुछ अच्छा काम कर रहे होते हैं तो तब आपको किसी की बुरी नजर लग जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था ऋतिक के साथ क्रिश की शूटिंग का वक्त। ऋतिक पहले भी शूटिंग के दौरान बार-बार बचें थे खुद को चोट लगाने से। लेकिन एक सीन को शूट करते हुए ऋतिक ने अपने हाथ की उंगलियों को तोड़वा लिया था और उनके पैरों में भी उन्हें बहुत ज्यादा चोट लग गई थी। क्रिश 4 की शूटिंग को लेकर फिल्म के लेखक राकेश रोशन ने कहा था कि, अब फिल्म में हर एक्शन सीन्स और एरियल सीन्स को सेफ्टी के साथ परफॉर्म करेंगे, ताकि इस बार किसी को भी चोट न लग सके। अब तो सभी को बस इस चीज का इंतजार है कि, आखिर कब आएगी फिल्म और क्या फिल्म audience को इंप्रेस कर पाएगी या नहीं पहली की फिल्मों की तरह।

Chandan Pandit

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

War 2 Hrithik Roshan & Tiger Shroff ,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

War 2

80s के दशक में इंडिया की खुफिया एजेंसी रॉ ने रशिया के 2 लोगों को अपना सीक्रेट एजेंट बना लिया था और जिसकी रुशिया को

Read More »
Jawan

Jawan

”जब मैं विलन बनता हूं ना, तो मेरे सामने कोई भी hero टिक नही सकता” जवान का much awaited trailer आ चुका है, और इस

Read More »
DON 3

Don 3

चंबल के डाकू में King of डकैत स्काई जाने वाला डाकू Malkhan singh चंबल का सबसे रईस डाकू था। चंबल के डाकू के पास सबसे

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​