Mirzapur 3

भारत की highly watched और ओटीटी को एक जबरदस्त ब्रेक देने वाली क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज थी मिर्जापुर, जिसका तीसरा सीजन अब आने को है। और इस बार यह क्राईम थ्रिलर ड्रामा और ज्यादा रिवेंजफुल होगा, जहां गोलियों की रासलीला और खून की होली खेली जाएगी और खतरनाक अपशब्द सुनकर कान से खून भी बहेगा।

वैसे अब मुन्ना भैया वापस आएंगे कि नहीं यह तो भगवान ही जाने, पर गुड्डू भैया यानी एक्टर अली फजल जबरदस्त फॉर्म में जरूर लौटेंगे कालीन भैया की छुट्टी कराने। 

और यह सीजन उनके लिए ही स्पेशल होने वाला है, जिसके लिए उन्होंने फुकरे 3 को भी ना कह दिया था। 

इस सीजन के लिए उन्होंने जिम में पसीना बहाया, इसबार कुश्ती सीखी,अपना वजन बढ़ाया, मस्कुलर बॉडी बनाई है, वो भी एक्शन के चौंके छक्के मारने के लिए। और यह सीजन उनके लिए स्पेशल होने वाला है क्योंकि पार्ट वन को साइन करते वक्त उनका जो डिसीजन था, वो बिल्कुल सही था।

दरअसल जिस गुड्डू के कैरेक्टर को वह इंजॉय करते हैं, जो उनके करियर का ब्रिलिएंट परफॉर्मेंस है, वह कैरेक्टर उन्हें पहले ऑफर ही नहीं हुआ था। उन्हें मुन्ना नाम का कैरेक्टर ऑफर हुआ था जो एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने निभाया। पर अली को यह कैरेक्टर नहीं करना था क्योंकि उन्हें लगा कि वह गुड्डू के कैरेक्टर में कुछ खास ला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर से बहस भी करी। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान भी उनका ध्यान सिर्फ गुड्डू पर ही था और तब उन्होंने सोचा कि, वह कोई ना कोई बहाना बनाकर इस सीरीज को छोड़ देंगे‌। पर ऐवेंंचुअली वह कैरेक्टर उन्हीं के पास आया। और उसी गुड्डू‌ की अब लॉटरी निकलने वाली है।

अब मिर्जापुर में कालीन भैया की गुड्डू पंडित से तगड़ी दुश्मनी है, जो कभी उनके लिए ही काम करता था। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब इश्क के चक्कर में कालीन भैया के इकलौते बेटे मुन्ना भैया ने गुड्डू पंडित के भाई बबलू पंडित की हत्या कर दी। बौखलाया हुआ गुड्डू बदला लेने निकल पड़ा। ये लड़ाई अब मिर्जापुर की गद्दी पर राज करने तक बढ़ गई है। 

तो सीजन-3 में सबका दुश्मन एक ही इंसान रहने वाला है और वह हैं गुड्डू। गुड्डू को मकबूल जैसे भरोसेमंद साथी का साथ मिल सकता है और उनकी नई प्रेमिका भी शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। सीजन-2 के आखिर में गुड्डू को मिर्ज़ापुर की गद्दी पर बैठा हुआ दिखाया तो गया है लेकिन कालीन भईया अभी ज़िंदा हैं तो असली किंग अभी वही हैं। तो गुड्डू  को मिर्ज़ापुर की गद्दी पर बैठने ने से पहले मिर्ज़ापुर के लोगों में डर पैदा करना होगा और उनका दिल जीतना होगा। पर यह तो तय है कि मिर्ज़ापुर की गद्दी पर गुड्डू का ही कब्ज़ा होगा। और यह सीजन गोलीबारी, खूब-खराबे से भरा होगा।

मतलब इसबार fun, revenge, action, drama, masala सब भरभर के होगा‌ और उसीसे पकेगी mirzapur 3!

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Stree ,By Ritika Patel ,bollygradstudioz.com

Stree

Vicky (Rajkumar rao) ne ladki ( shraddha Kapoor) se kahaa ki kal raat usne bhoot ko dekha. Ladki ye sab baat sunne ke baad bhi

Read More »

Dunki

Dunki का ड्रॉप 5 आ चुका है, जो है हमारे रोमांस किंग एसआरके और फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बीच एक रोमांटिक गाना,

Read More »
Tiger 3

Tiger 3

अप्रैल 2004 की RAW दफ्तर के मुख्य द्वार पर office समाप्त होने के बाद घर जाने वालों की लंबी line लगी हुई थी। इसका कारण

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto judi bola pajaktoto