Adipurush

आदिपुरुष फिल्म के लिए prabhas‌ हो, सैफ अली खान हो या सनी सिंह हो, हर एक शख्स ने काफी मेहनत की है और ऊपर से इन्हें अपने फिटनेस पर भी काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ा। उसके लिए ट्रेनिंग लेना, workshop लेना, क्लासेस लेना इसमें तो इन के पसीने छूट गए। और फिर जाकर इनकी फिट बॉडी नजर आई। पर इस फिट बॉडी से एक मराठी एक्टर को काफी दिक्कत है। उस Marathi एक्टर‌ का कहना है की,‌ “रामायण जैसी माइथोलॉजीकल फिल्म में कभी फिटनेस फ्रीक कैरेक्टर्स आपने देखे हैं? उस जमाने में किस ने gyming कर‌के खुद को इतना फिट रखा था? अगर हम रियल कहानी दिखा रहे हैं तो हम रियल बॉडी के साथ काम नहीं कर सकते? सिक्स पैक एब्स वाले कैरेक्टर क्या सच में रामायण में मौजूद थे?” । वैसे इस बात में तो सच्चाई है, पर क्या है ना,‌ यह मॉडर्न जमाने का रामायण है, तो इसमें फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग ही आपको नजर आएंगे।

आदिपुरुष फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है यानी कि बहुत ही कम वक्त बचा है। अब ऐसी ऐसी बिग बजट फिल्म के प्रमोशन के लिए जितना टाइम मिलेगा उतना कम ही है क्योंकि पहले ही यह फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी थी इसीलिए ऑडियंस से जोरदार अपील करना काफी जरूरी है। पर मेकर्स ने एक खास फैसला लिया है, जिसे हम “safely खेलना” भी कह सकते हैं, जैसे कि डायरेक्टर ओम राऊत और बाकी प्रड्यूसर्स ने यह तय किया है कि हम मीडिया वालों से ज्यादा बातचीत नहीं करेंगे क्योंकि मीडिया वाले काफी स्मार्ट है, वह कोई ना कोई कंट्रोवर्शियल सवाल पूछ कर मेकर्स को फंसा ही लेंगे, जो अभी बहुत बड़ी रिस्क साबित हो सकता है। इसलिए मेकर्स ने चुनिंदा सिटीज में ही प्रमोशन करने का फैसला किया है। मतलब कम से कम इंटरव्यूज में वो अपना काम निपटा लेंगे। वैसे पहले हुए बवाल की वजह से ही यह फैसला लिया गया है। अब कोई भी कमेंट में सभी के लिए भारी पड़ सकता है, जो कि वो नहीं चाहते।

आदिपुरुष फिल्म की लीड पेयर prabhas और Kriti Sanon का अफेयर‌ है, ऐसी अफवाह फैलाई गई। वरुण धवन ने भी Kriti की टांग खिंचाई की, यह कहकर कि उनका किसी साउथ एक्टर के साथ अफेयर है। Kriti ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। पर इन दोनों में केमिस्ट्री और दोस्ती दिखाई दे रही है। पर fans को बीच-बीच में एक परेशानी सता रही है कि Prabhas अभी तक शादी करने के लिए राजी नहीं है और वो सलमान खान की शादी करने तक रुकने वाले हैं, तो Kriti का क्या होगा? खैर, यह तो मजाक ही है, अब प्रभास शादी से इतना क्यों डरते हैं क्या पता।

 

 

 

 

 

 

Trupti

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

SHOLAY 2 ,Salman Khan , Shahrukh Khan,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Sholay 2

Sholay unn filmo mein se hai jisse pahele toh koi banana nhi chahta tha aur usse flop keh kar reject kar diya gaya tha lekin

Read More »
DOSTANA 2

Dostana 2

2008 में रिलीज़ हुई ‘दोस्ताना’ अभी भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म को Audience और critics से समान रूप से

Read More »
FIGHTER

Fighter

फाइटर फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन की पहली फोटो फिल्म की रिलीज कर दी गई है जिसे देखकर audience तो खुश हुए ही हैं साथ

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​