Animal

 

 

फिल्हाल एनिमल फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है वरना मेकर्स एनिमल फिल्म को लेकर पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन वो इंतजार में थे कि, कब फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज हो और उसे ध्यान में रख कर मेकर्स एनिमल का भी टीजर रिलीज करें। लेकिन टीज़र वाले इस गेम में गदर 2 के डायरेक्टर ने एक छोटी सी विडियो रिलीज की थी जिसे देख एनिमल फिल्म के मेकर्स ने प्री टीजर लॉन्च कर दिया था। लेकिन अब जब एनिमल फिल्म की रिलीज डेट चेंज कर दी गई है तो audience को अभी full टीजर देखने नहीं मिलेगा और मेकर्स ने ये दावा किया था कि, प्री टीजर से बहुत खतरनाक होगा फुल टीजर। अभी फिल्हाल मेकर्स प्री प्रोडक्शन कि कामों में बिजी हैं क्योंकि एनिमल फिल्म से रिलेटेड वही काम बच गई थी जिसे मेकर्स अब पूरा कर रहे हैं वरना एनिमल भी 11 अगस्त को ही रिलीज हो रही होती फिल्म गदर 2 के साथ वो भी गदर 2 को एक सॉलिड टक्कर देते हुए.

फिल्म एनिमल पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक्टर रणबीर कपूर और एक्टर बॉबी देओल एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों कि कैरेक्टर एक दूसरे से पूरी तरह अलग है क्योंकि जहां एक तरफ फिल्म में रणबीर हीरो के कैरेक्टर में नजर आएंगे तो वही बॉबी विलन कि कैरेक्टर में। जब लंदन की शूटिंग पूरी हो गई थी तो मेकर्स ने सोचा था कि, कोई छोटी सी सेलिब्रेशन करनी चाहिए, इसलिए मेकर्स ने सेट पर केक मंगवाया था और उस केक को रणबीर और बॉबी ने साथ मिलकर काटा था। जब audience ने आश्रम वेब सीरीज में बॉबी को विलन के रूप में देखा था तब से audience बॉबी को विलन कि रूप में देखना पसंद कर रही हैं और इन्हीं सब बातों को ध्यान में रख कर ही एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी को कास्ट किया है, विलन कि रोल के लिए। अब देखना ये है कि, अपनी एक्टिंग से कितना इंप्रेस कर पाते हैं बॉबी सभी को।

जब से फिल्म एनिमल का प्री टीज़र आया है audience उसकी एक झलक देखकर एक्टर रणबीर कपूर के दीवाने हो गए हैं और साथ ही एनिमल की भी। यहां तक कि audience ने यह भी कहा था कि, एनिमल सभी फिल्मों का बाप साबित होगी और इसके सामने तो वॉर और पठान जैसी फिल्में तो कुछ भी नहीं है। Audience की बातों पर ध्यान दिया जाए तो एनिमल के आने से पहले ही audience ने फिल्मों की तुलना शुरू कर दी है और ये सच भी है क्योंकि अब सही में फिल्मों की रेस शुरू हो गई है खुद को बेस्ट बताने की। अब देखना ये है कि, किस फिल्म को ज्यादा सपोर्ट मिलता है और audience अपना प्यार देते हैं। एनिमल को रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन audience कि बेताबी ये बता रही है कि, वो जल्द से जल्द फिल्म को देखना चाहते है, लेकिन अब रिलीज को लेकर अगर कोई कन्फर्म डेट बता सकता है तो वो मेकर्स ही हैं।

Chandan Pandit

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

War 2

स्पाई यूनिवर्स ने इस साल दो बड़ी फिल्में दी, सबसे पहले पठान के साथ स्पाई यूनिवर्स को ऑफिशियल किया गया और उसके बाद टाइगर 3

Read More »
JAWAN

Jawan

यह कहानी उमेश समय पर भारतीय सेना का सिपाही था। उसके अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इसी देशभक्ति के चलते उसने अपने

Read More »
Dabangg 4

Dabangg 4

सलमान खान की फिल्म हो और उस फिल्म में कोई controversy ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दबंग 3 फिल्म की शूटिंग तो बिना

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​