Pushpa 2

मिस यूनिवर्स की contestant रह चुकीं उर्वशी रौतेला को फिल्म पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग परफॉर्म करने के लिए कास्ट किया गया है। उर्वशी से जब इस बारे में पूछा गया था तो उर्वशी ने भी कन्फर्म कर दिया था कि, वो पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग को परफॉर्म करती नजर आएंगी। पुष्पा फिल्म में आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म करके जहां एक तरफ सामंथा रुथ प्रभु ने audience को अपना दीवाना बना दिया था, तो क्या उर्वशी वही जादू चला पाएगी audience के ऊपर या फिर उर्वशी नहीं बन पाएगी एक ब्लॉकबस्टर आइटम गर्ल। मेकर्स को पूरी तरह से विश्वास हैं कि उर्वशी अपनी डांसिंग स्किल और चेहरे के attraction से audience को अपनी तरफ आसानी से attract कर लेंगी और क्या पता वो सामंथा को भी पीछे कर दे। जब सामंथा से उर्वशी की कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया था तो सामंथा ने उर्वशी को ऑल द बेस्ट बोला था और ये भी कहा था कि, अच्छा परफॉर्म करना।

अब लगता है डायरेक्टर्स के बीच लड़ाई शुरू होगी क्योंकि पहले तो एक्ट्रस के बीच होती हीं थीं साथ ही साथ फिल्मों के बीच कोल्ड वॉर हुआ करती थी। कुछ दिन पहले हुए एक इंटरव्यू में जब एक रिपोटर ने फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार से पूछा कि, सर क्या आप डायरेक्टर एसएस राजामौली को टक्कर देने का सोच रहे हैं? ये सुनते ही सुकुमार को हंसी आ गई थी और फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, “बिल्कुल भी नहीं क्योंकि राजामौली जो भी फिल्म बनाते हैं वो अपनी तरिके से बनाते हैं और जो मैं बनाता हूं वो मेरा तरीका है” और रही बात टक्कर देने की तो वो कभी ये सोच कर फिल्म नहीं बनाते कि उन्हें किसी फिल्म को टक्कर देना है या उस फिल्म को पीछे करना है। सुकुमार ने ये भी बोला था कि, उन्होंने आज तक जितने भी फिल्म बनाई है वो सारी की सारी audience को एंटरटेन करने के लिए है और रही बात पुष्पा 2 की तो वो भी audience के लिए ही बना रहे हैं।

अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले और बिहार जैसे छोटे शहर से आने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी को जोड़ा गया फिल्म पुष्पा 2 से। लेकिन जब फिल्म के बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्होंने साफ मना कर दिया था और कहा था कि, “ये rumours हैं कि वो फिल्म पुष्पा 2 काम कर रह हैं” । मनोज जी ने फिल्म पुष्पा की बहुत तारीफ़ की थी और साथ ही साथ उन्होंने भी कहा था कि, “अगर उन्हें पुष्पा 2 में काम करने का मौका मिलता तो वो जरूर से जरूर करते”। अभी वो अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उस पर अपना फोकस रखना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि, उन्हें एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म बहुत पसंद है और उन्हें भी एक audience की तरह पुष्पा 2 की बेसबरी से इंतजार है। अब देखना ये है कि पुष्पा 2 क्या सभी के उम्मीदों पर खड़ा उतर पाती है या कुछ नया करती है audience के लिए।

Chandan Pandit

 

 

 

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Kalki 2898 AD

एक ऐसे warrior जो राह देख रहे है भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के आने का ताकि उन्हें मिल सके मौक्ष और imoratality के श्राप

Read More »

KGF 3

KGF 3 को लेकर जहां काफी सारी खबरें आ रही है, वहीं एक report के मुताबिक KGF series के production house Hombale Films के founder

Read More »
KGF 3, Yash, Sanjay Dutt, bollygradstudioz.com

KGF 3

Humne aapko pichli blog me bataya, ki aakhir kis tarah se JFK yaani ki John. F. Kennedy ki hatya hui thi. President Kennedy ki hatya

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​