Kuch kuch hota hai 2

Thumbnails:

राज और परी की प्रेम कहानी।

यह कहानी शुरू होती है 2012 में उत्तर प्रदेश के एक शहर से। राज, परी, रवि और मोनिका‌ यह‌ चारों एक दूसरे के colleagues होते हैं। उनमें काफी अच्छी दोस्ती होती‌ है, वह लोग हमेशा एक दूसरे की हेल्प करते‌‌ है, बुरे time में साथ और अच्छे time को celebrate करते हैं।

 

यह चारों एक ही ऑफिस मेंं काम करते थे। फिर वहाँ पर join करता है कंपनी का मैनेजर राहिल,‌ जिसका पहला दिन था। यह राहिल वही था जो इन दोनों लड़कियों के साथ कॉलेज में पढ़ता था। राहिल collage टाइम से इंटेलिजेंट था।

मोनिका और परी हमउम्र के दोस्त थे । दोनों खुले विचारों वाली‌ और समझदार थी। दूसरी ओर राज और रवि तो कॉलेज time से अच्छे दोस्त थे। वह आपस में हंसी मज़ाक करते रहते थे। यह चारों खुश थे। राज,परी को बहुत पसंद करता था, लेकिन उसने यह बात परी को कभी बताई‌ नही। हालांकि रवि, राज की खामोशी के बारे मेें जानता था।

 

परी को तो बिल्कुल भी पता‌ नही था कि राज उसे पसंद करता है। वह राज को सिर्फ़ अपना दोस्त मानती थी। उसके ख़ुद के सपने थे। वह बस उन में खोयी रहती थी। तो दुसरी ओर मोनिका सबकी फ़िक्र करती‌ थी और ख़बर रखती थी। वह कभी-कभी राज को पढ़ लेती थी। लेकिन वह sure नहीं थी‌ कि, राज loves परी। और जब‌‌ वो‌ परी से पुछती‌ थी,तभ परी हँस कर टाल देती‌ थी।

 

राज थोड़ा serious और शर्मिला भी था। हर time उसे मज़ाक पसंद नहीं था। इसलिए वह परी और मोनिका के ज्यादा close नहीं था। पर‌ रवि ऐसा नहीं था।

 

वैसे राहिल काफ़ी स्मार्ट‌ और well educated होता है और उसके attitude से परी collage के दिनों से ही उससे impressed होती है।

परी उसे मन ही मन उसे पसंद करती‌‌है और राहिल भी उसे चाहने लगता है,‌ उनकी बातचीत बढ़ती है। यह देखकर राज को समझ आता है कि अब उसका कोई chance नही‌‌ है। वह अपना टूटा दिल लेकर अपने दोस्त रवि के पास जाता है

और जाकर उसे सब कह‌‌ देता है। जब यह बात मोनिका को पता लगती है,‌तब वह राज को समझाती है,” She does not love you”। उसकी बातें सुनकर राज गुस्से मेंं चला जाता है।

 

रवि राज को समझाता है और कुछ दिन अपने साथ आने को कहता है। लेकिन राज काम का हवाला देकर मना करता है। फिर रवि कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर जाता है।

 

फिर राज परी से बात करना बन्द कर‌ देता‌ है और परी को भी समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस‌ पर मोनिका परी को समझाती‌‌ है और उसे राज के बारे में बताती है। लेकिन फिर परी उसे अपने और राहिल के Date के बारे में बताती है। तब मोनिका उससे नाराज हो जाती है और कहती है,” तुम ने पहले क्यों नही बताया? तुम मुझसे यह सब कैसे छिपा सकती हो?” और वो नाराज हो जाती है। परी उसे समझाती है कि,‌‌उसे ख़ुद ही नहीं पता चला, कि यह‌ सब कब हुआ।

 

हालाँकी मोनिका‌‌भी राहिल को collage time से जानती थी। लेकिन उसका स्वभाव तो परी के स्वभाव के उल्टा था। फिर मोनिका राहिल से मिलने जाती है और उसे समझाती है,” परी तुमसे एकदम अलग है। अगर यह attraction है तो अलग बात है। अगर शादी के बारे में सोच रहे हो तो तुम्हे उसके साथ समय बिताना होगा। एक दुसरे को समझना होगा”। क्योंकि मोनिका की नजर में राज‌ ही परी के लिए एक परफेक्ट पार्टनर था, राहिल नही।

 

पर‌ फिर‌ इस सब को लेकर परी और मोनिका में मतभेद हो जाते है। दिन बीतते जाते है।

परी और राहिल की शादी हो जाती है लेकिन कोई उसकी शादी में नहीं जाता।

 

पर शादी करने के बाद परी खुश नहीं थी। राहिल की अलग personality के कारण दोनों खुश नहीं थे,‌ बिल्कुल भी नही। अब खुले विचारों वाली परी अपने सपनों को दबाकर नहीं बैठ सकती थी। उसे लगने लगा कि दोनों ने जल्दबाज़ी में शादी कर ली है। अब जाकर मोनिका की बात परी के दिमाग़ में घुस‌ रही‌ थी, लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी।

 

इसी बीच राज और मोनिका भी move on करते है,‌ दोनों एक दूसरे को समझते है। उनके घरवाले भी उन दोनों की शादी के लिए बातचीत करते हैं, मोनिका से भी बात करते है और दोनों अपने घरवालों की ख़ुशी के लिए मान जाते है।

जैसे तैसे करके वह लोग शादी के लिए एक साथ आने का फ़ैसला करते है।

 

इसी बीच रवि भी वापस लौटकर आता है। उसे पता चलता है कि, मामला इस हद तक बिगड़ गया‌ था, पर वह यहां पर नहीं था इसलिए तो उसे बहुत guilty feel होता है।

 

वह जब राज से मिलता है तो पता चलता है कि, राज ने सिर्फ अपने घरवालों की ख़ुशी के लिए मोनिका से शादी की ‌है। वह अभी भी परी से ही‌ प्यार करता है और वह रवि से कहता है कि, वह परी से मिले और उसका हाल चाल पूछकर बताये।

 

Ravi परी से मिलने जाता है। परी उसे सब सच सच बताती है। वह कहती हैं ‌कि, राहिल उसके लिए perfact नहीं है। उन दोनों की दुनिया एक दम अलग है। रवि कहता है,” अगर राज तुम्हारी ज़िन्दगी मेंं हो तो? तुम खुश रहोगी‌? वह अभी भी तुम्हारा ही इंतज़ार कर रहा है। उसने ही तो मुझे‌ यहा‌ पर भेजा है। जब से तुम ऑफिस में काम कर रही थी, तब से वह तुम्हें पसंद करता था, लेकिन तुमने एक बार भी उस पर ध्यान ही नहीं दिया”।

 

पर अब परी बीच में आकर मोनिका के साथ ऐसा नहीं कर सकती। मोनिका राज को सम्भाल सकती‌ है, राज भी बहुत प्यारा है। इसीलिए ‌वो रवि को मना कर देती है। लेकिन मोनिका राज को अच्छी तरह से जानती थी। वह परी के बिना कभी खुश नहीं रहेगा और अंत में ख़ुद पीछे हटकर‌ वो परी को राजी कर लेती है और राज की शादी परी से करवा देती है क्योंकि वह अपने दोस्तों को हमेशा खुश देखना चाहती है।

 

इस तरह कहानी की happy ending होती है।

देखा जाए तो आने वाली फिल्म कुछ कुछ होता है पार्ट 2 में, हमें ऐसी कहानी देखने को मिल सकती है जहां पर प्यार है, तकरार है, sacrifice है।

 

हम आशा करते है कि, यह कहानी आपको अच्छी लगी होगी। ऐसी और भी कहानियां जानने के लिए, बने रहे हमारे चैनल के साथ। ‌

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Soldier 2

Soldier – 2

5 June 2015,Major Sunny apni uniform pehenkar ready hote hai, or apna samaan lekar Delhi ke Palam airbase jaane lagte hai. Palam airbase pahuch ne ke

Read More »

Judwaa 3

Hum sab jab bhi bachpan mein kisi bhi Humsakal se related film ko dekhte the toh hame Aisa lagta tha maano ek ko chot lagti

Read More »

Gadar 2

Azaadi ke baad mano jaise pakistan ke par hi nikal gaye ho usse toh ab har taraf sirf aur sirf khud ki maujudgi dikh rahi

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​