Dostana 2

करण जोहर की produce फिल्मों में दोस्ताना एक ऐसी फिल्म थी जो करण की बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग थी, करण जोहर के साथ साथ बाकी मेकर्स भी डरे हुए थे इस फिल्म को लेकर, लेकिन इस फिल्म ने ऐसा जादू किया खास कर अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने जिसे देख लोग theatre में हंसते हंसते थक गए थे और करण जोहर का जो सबसे बड़ा motive था audience के सामने इस फिल्म के जरिए homosexuality topic को रखना और उन्होंने इस मूवी के जरिए वो भी कर लिया था । कम से कम लोगो ने मजाक में ही सही homosexuality के बारे में जाना तो था और उस topic को समझने की भी कोशिश की थी। जब फिल्म रिलीज हुई और उसने उम्मीद से ज्यादा अच्छा perfom किया तो मेकर्स ने उसके अगले साल ही ये announcement करवा दिया था कि वो बहुत जल्द दोस्ताना का सीक्वल लाएंगे और उसकी कहानी इस से बेहतर होगी जो लोगो को कनेक्ट कर पाए । जिसके बाद तो मानो जैसे audience से ज्यादा एक्साइटेड करण जोहर हो गए और उनका एक्साइटेड होना भी लाजमी था, उनके बैनर के तले बनी फिल्म जिसे लेकर सब डरे हुए थे उसने इतना अच्छा परफॉर्म जो किया था । इसलिए करण जोहर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ये कन्फर्म किया था कि वो बहुत जल्दी दोस्ताना का सीक्वल आएगा। कुछ दिनों के बाद जब उनसे दोस्ताना 2 के बारे में पूछा गया था तो करण जोहर ने बहुत excitement और खुशी के साथ एक इंटरव्यू में ये कहा था कि उन्होंने दोस्ताना 2 के लिए कास्टिंग कर ली है और इस बार वो कास्टिंग को पूरी तरह से चेंज कर रहे है। करण जोहर ने बोला था कि वो दोस्ताना 2 को एक नए स्टोरी लाइन के साथ बनाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कास्टिंग पूरी तरह से चेंज कर दी है और sequel में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की जगह कैटरीना कैफ को कास्ट करने का सोचा था, तो वही अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के जगह वो रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल को कास्ट करने के लिए ready थे। मेकर्स स्क्रिप्ट को पूरा करने में बिजी हो गए और वो उस स्क्रिप्ट में ऐसा बिजी हुए कि आज तक दोस्ताना के सीक्वल के बारे में करण जोहर ने दुबारा बात नहीं कि लेकिन फिर आया साल 2019 जिसमें करण जोहर ने फिर से दोस्ताना 2 के बारे में बात की और इस बार उन्होंने हर तरफ से कन्फर्म होकर कहा कि इस बार जरूर दोस्ताना 2 आएगा और वो उस मूवी को किसी भी हाल में ला कर ही रहेंगे।

 तबी एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा की ऐसा क्या हुआ था साल 2009 में जो उन्होंने सारी चीज़ें तैयार होने के बाद भी दोस्ताना के सीक्वल में इतना टाइम लगा दिया ? ऑडियंस की जो इच्छा थी कैटरीना को देसी गर्ल के रूप में देखने की वो भी पुरी ना हो सकी, क्योंकि जिस तरह से करण जोहर ने announcement की थी, उससे ये क्लियर हो गया था कि मेकर्स प्रियंका को रिप्लेस करेंगे कैटरीना कैफ से, लेकिन इन सवालों को सुनने के बाद करण जोहर ने सिर्फ एक ही बात कहीं थी कि मूवी की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनके साथ ऐसा कुछ हुआ था, जिसके कारण उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला ले लिया था लेकिन बहुत समझाने के बाद उन्होंने फिर से इस फिल्म के बारे में बात की। करण जोहर ने बताया था कि उनके साथ हुआ ये था कि फिल्म की आधी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी और जब मेकर्स ने उनको कहानी सुनाई तो करण जोहर ने कहानी को रिजेक्ट करते हुए कहा था कि इस फिल्म को कोई भी नहीं देखने आएगा, जिसके बाद फिल्म के director और करण जोहर में कहा सुनी हो गई और कुछ दिनों तक उन्होंने एक दूसरे से बात तक नहीं की थी। लेकिन जब मेकर्स ने मूवी कि कहानी फिर से लिखी और उसे करण जोहर को सुनाया तो करण जोहर खुश हो गए और उन्होंने finally ये announcement करवाया कि वो बहुत जल्दी दोस्ताना का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, लेकिन जो कास्टिंग उन्होंने फाइनल की थी, अब उन्हें उस कास्टिंग को पुरी तरह से चेंज करना पड़‌ रहा जिसमें उन्होंने बाकी के कास्ट तो फाइनल कर लिए हैं, सिवाय मेन लीड एक्टर के जिसके फाइनल होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी और हो सके तो ये फिल्म साल 2023 के नवंबर में रिलीज की जा सकती है। तो ये कुछ फैक्ट्स हैं दोस्ताना 2 मूवी से रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

JAWAN

Jawan

Censor Board ने Jawan की trailer को U/A certified कर दिया है. कहा जा रहा है की यह कल, या फिर 10 जुलाई को release

Read More »
Animal

Animal

जहां एक तरफ एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर नजर आएंगे मेल लीड रोल निभाते हुए वही रश्मिका मंधाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। एनिमल

Read More »

Operation Khukri

Major General Rajpal Punia ने “operation Khukri” पे एक किताब लिखी है. Rajpal का मानना है की ज्यादातर लोगों को इस operation के बारे में

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto