Munna Bhai Series

मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म ने तो अपनी धूम मचा ली थी लेकिन अब बारी थी मुन्ना भाई के पार्ट 3 की। Director राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस के तूरंत बाद लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म को भी लेकर आए थे और इसके बाद उनकी प्लानिंग थी मुन्ना भाई के थर्ड पार्ट को लाने कि लेकिन साल 2016 में ऐसा कुछ हुआ कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को न चाहते हुए भी फिल्म का काम रोकना पड़ा। साल 2016 में ड्रग्स के ट्रैफिकिंग के लिए संजय दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया था जिस वजह से फिल्म का काम रुक गया था और हिरानी ने कहा था कि वो संजय के बाहर आने का इंतजार करेंगे उसके बाद ही फिल्म के बारे में आगे सोचा जाएगा. लेकिन आज 6 साल बाद भी हिरानी ने मुन्ना भाई के तीसरे पार्ट के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

**************************************************

सभी जानते हैं कि लगे रहो मुन्ना फिल्म ने लोगो को कितना inspire किया था और कहीं ना कहीं मुन्ना भाई एमबीबीएस से ज्यादा लोगो को लगे रहो मुन्ना भाई ने attract किया था। लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म से इंस्पायर होकार लोग जगह जगह पर गांधीगिरी के स्टाइल में आंदोलन करने लगे थे लेकिन इस फिल्म ने जिसे सबसे ज्यादा inspire किया था वो मुंबई का माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव था। बबलू श्रीवास्तव ने भी फिल्म देखने के कुछ दिनो बाद ये दावा किया था कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी जिसके बाद उनका हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था और अहिंसा के रास्ते पर चलने लगा था। तो मेकर्स को अब इस बात का खास कर ध्यान रखना होगा ताकि मुन्ना भाई के थर्ड पार्ट में भी ऐसा ही कुछ स्ट्रॉन्ग स्टोरी हो जो लोगो को एक हद तक इंस्पायर कर सके।

**************************************************

लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म की पूरी शूटिंग लग भाग मुंबई में ही शूट हुई थी या तो उसके सेट पर या पब्लिक के बीचों बीच । एक सीन ऐसा था जिसके लिए मेकर्स को गोवा जाना पड़ गया था और वो कोई छोटा मोटा सीन नहीं था, वो एक पूरा का पूरा गाना था। जब मेकर्स इस गाने के बारे में सोच रहे थे तो वो काफी कन्फ्यूज़ थे क्यूंकि वो जिस तरह का गाना था उसके लिए मेकर्स को एक अच्छे beach की जरूरत थी। हिरानी चाहते थे कि सॉन्ग और सीन ऐसा हो जो लोगो को beach की याद दिला दे। हिरानी को गोवा का आइडिया आया और सिर्फ एक गाना को शूट करने के लिए पूरी टीम को गोवा जाना पड़ा था। जिस तरह से हिरानी ने इस मूवी में अपनी जी जान लगा दी थी तो वो इसके थर्ड पार्ट में भी ऐसा ही कुछ करेंगे।

**************************************************

लगे रहो मुन्ना भाई को बनाते वक्त एक ऐसा situation आया था जिस वजह से हिरानी को समझ नहीं आ रहा था कि शूटिंग आगे की जाए या नहीं। लगे रहो मुन्ना भाई की शूटिंग लग भाग मुन्ना भाई एमबीबीएस के 1 साल बाद शुरू हुई थी जिसके वजह से संजय दत्त अपने किरदार को भूल से गए थे और जब उन्होंने लगे रहो मुन्ना भाई की शूटिंग शुरू की तो हिरानी ने देखा की संजय, मुन्ना की तरह एक्टिंग नहीं कर पा रहे, इसलिए उन्होंने संजय को मुन्ना भाई एमबीबीएस की डीवीडी दी थी जिसे संजय ने 10 बार देखा था और उसके बाद ही शूटिंग शुरू की गई थी। ये सोचने वाली बात होगी हिरानी के लिए अगर एक्टर्स एक साल में अपने कैरेक्टर को भूल सकते हैं तो अब तो 14 साल हो गए बीत गए थर्ड पार्ट के लिए तो अब हिरानी को कितनी मेहनत करनी होगी।

**************************************************

जब बात मुन्ना भाई के तीसरे part की आती है, मेकर्स से ज्यादा Audience excited नजर आते हैं और उसी excitement में आकार वो मेकर्स को ढूंढते रहते हैं ताकी वो अपने सवाल पूछ सके और जवाब जान सके। लगे रहो मुन्ना भाई को रिलीज हुए इतने साल बित चुके है तो Audience के मन में सिर्फ एक सवाल है कि मुन्ना भाई का तीसरा पार्ट कब आएगा। अभी हाल में हुए एक इंटरव्यू में जब मीडिया वालों ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से ये पूछा की हमें मुन्ना भाई के थर्ड पार्ट कब तक देखने को मिल सकता है, तो हिरानी ने उस सवाल को ऐसे इग्नोर किया मानो वो अब इस मूवी को बनाना ही नहीं चाहते हो। तो ये कुछ तथ्य हैं मुन्ना भाई सीरीज से संबंधित आपको ये तथ्य जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Mirzapur - 3 Pankaj Tripathi, Ali Fazal, Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Mirzapur-3

Punjab ke Moga district ke Bambiha gaon me janme Davinder Bambiha ka asli naam, Davinder Singh Sidhu tha. Davinder ka janam 21 August 1990 ko

Read More »

Hera Pheri 3

3 दोस्त एक circle बना कर नीचे फर्श पर, अपने एक छोटे किराए के मकान में बैठे है। लीक होने वाली छत पर पंखा लगा

Read More »
JAWAN

Jawan

Ranjeet Singh जो कि मात्र 17 साल की उम्र में सन 2000 में भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे । वह Punjab के एक

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​