Brahmastra 2

ब्रह्मास्त्र फिल्म में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने Junoon नाम का रोल प्ले किया था। अब वो इस फिल्म ‌का‌ हिस्सा ‌कैसे‌ बनी इसके पीछे लंबी कहानी है, जिसका उन्हें दूर दूर तक अंदाजा नहीं था। पर ब्रह्मास्त्र का हिस्सा बनने के बाद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर सवाल पूछ कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि, क्या वह ब्रह्मास्त्र 2 में भी दिखाई देंगी? जिसपर मौनी ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा कि,” वह उस कॉल का इंतजार कर रही है और तभी वह इस फिल्म का हिस्सा बन पाएगी”। अब “उस कॉल” का मतलब कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी का कॉल। क्योंकि वह अयान हीं थे जिन्होंने मौनी को उनके कैरेक्टर को लेकर 3 घंटे तक समझाया और उनके रोल को appreciate भी किया। तो यह पूरी तरह से अयान की casting पर डिपेंड करता है। टीवी शो नागिन में नागिन बनी मौनी स्पेशल इफेक्ट्स के साथ fantacy कैरेक्टर निभा चुकी है और ब्रह्मास्त्र में भी उन्होंने जादू दिखाया है, तो देखते हैं कि वह ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा बन पाती है या नहीं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र फिल्म में अपना कैरेक्टर बखूबी निभाया, जिसे ऑडियंस ने सराहा भी। दरअसल मौनी इस फिल्म में कैमियो करने वाली थी और ऐसा उन्हें casting डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने कॉल करके बताया था। उन्होंने पूछा,” आलिया-रणबीर कपूर की फिल्म है, उसमें काम करोगी? कैमियो होगा”। तब Mouni ने झट से हां कह दिया। उस वक्त वो लंडन में गोल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही थी। फिर व़ो इंडिया लौट कर डायरेक्टर अयान मुखर्जी से मिलने गई। उन्होंने मौनी को कैरेक्टर का आईडिया दिया और 2 घंटे से ज्यादा बातचीत की। तब मौनी ने कहा,”अयान आप मेरा audition और लूक टेस्ट ले सकते हैं, I am ready for it”। अयान भी मान गए और उन्होंने ऑडिशन लिया, जिसमें वह पास हो गई और अयान ने डिसाइड किया कि मौनी का Cameo ना करवाते हुए, उन्हें बढ़िया रोल दिया जाए। तो इसे‌ कहते हैं “किस्मत”!

90s के दशक के जितने भी स्टार्स आज actively काम कर रहे हैं‌ और एवरग्रीन हैं उनमें अनुपम खेर का नाम जरूर आता है। अनुपम खेर ने‌ जब ब्रह्मास्त्र फिल्म देखी थी, तभी वह फिल्म के दीवाने हो चुके थे। वैसे भी उन्हें जबरदस्त और innovations की भूख तो होती ही है। तो वह मन ही मन कह रहे थे कि, ब्रह्मास्त्र 2 में डायरेक्टर अयान मुखर्जी‌ उन्हें एक मौका दे। अब वह तो हंसी मजाक में कभी-कभी बोल देते हैं, पर एक अवॉर्ड शो के दौरान अयान अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने अनुपम से अवार्ड लेते हुए खुलेआम कह दिया कि, “ब्रह्मास्त्र 2 की casting यहां से शुरू होती है और अनुपम सर उसका हिस्सा बनेंगे”। इसके बाद अनुपम इतने खुश हो गए कि पूछिए मत। अब इसका कन्फर्मेशन आने की कोई जरूरत ही नहीं है क्योंकि अगर खुलेआम बोल दिया है, तो अयान पीछे हटेंगे नहीं।

 

Trupti

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Munna Bhai

Munna Bhai Series

जब Director राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को बनाने में busy थे तब उसी वक्त जुलाई साल 2018 में हिरानी ने official announcement

Read More »
krrish

Krrish 4

अब तो एक्ट्रेस रेखा जी को कारण बताना ही पड़ेगा आखिर क्यों उन्होंने फिल्म क्रिश 3 में काम नहीं किया था और क्या अब वो

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​