Pawan Putra Bhaijaan

बजरंगी भाईजान फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज हुई थी जिसे काफी प्यार मिला था। Pakistani censor board chief Fakhr-e-Alam ने इस फिल्म को थम्सअप दिया। उन्होंने ट्वीट करके यह बताया कि, “सलमान की फिल्म anti Pakistani फिल्म नहीं है”। वैसे भी पाकिस्तान में यह फिल्म सेलिब्रिटीज को भी पसंद आई थी। पर अब  इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है और इंडिया ने यह तय किया है कि कोई भी पाकिस्तानी actor इंडिया नहीं आ सकता और ना ही इंडिया की फिल्में पाकिस्तान में रिलीज होंगी। अब इसके बाद पाकिस्तानी ऑडियंस पवन पुत्र भाईजान फिल्म कैसे देख सकती है? देखा जाए तो पाकिस्तानी ऑडियंस को इंडियन फिल्में आज भी पसंद है, पर अब उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही गुजारा करना पड़ेगा।

एक वह मुन्नी थी जो अपने डार्लिंग के लिए बदनाम हुई और एक वह मुन्नी थी जो इंडिया में कई गूम गई और मिली अपने पवन मामा से। अब यह पवन मामा फिर से लौटेंगे पवन पुत्र भाईजान फिल्म के जरिए। वैसे यह बजरंगी भाईजान का सीक्वल है, इसीलिए “बजरंगी भाईजान 2” यह टाइटल भी हो सकता था, पर पवन पुत्र भाईजान यह टाइटल खुद सलमान खान ने तय किया है। इसे लेकर डायरेक्टर कबीर खान का कहना है कि, “बजरंगी भाईजान को मैंने डायरेक्ट किया, तब भी title को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज हुई और ऐसा इस बार भी हो सकता है, पर सलमान के दिल से जो नाम या आवाज आती है, वही उनकी जुबां पर होती है। वो इस title से एक्साइटेड हुए और उन्होंने सीधा मुंह पर मुझे बोल दिया, यह भी नहीं सोचा कि आगे जाकर कोई शोर शराबा हो सकता है। वह किसी बॉक्स में रहकर प्रोटोकॉल फॉलो करने वाले इंसान नहीं है”। वैसे सच है, सलमान प्रोटोकॉल यानी रूल्स फॉलो नहीं करते, बल्कि रूल्स उन्हें फॉलो करते हैं।

बजरंगी भाईजान का दूसरा पार्ट यानी पवनपुत्र भाईजान फिल्म से बेबो को हटाकर actress पूजा हेगड़े को लिया जाएगा ऐसी खबरें आ रही है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो भगवान ही जाने नहीं नहीं…. सलमान ही जाने। पर अगर करीना को फिल्म से हटाया जाएगा, तो जाहिर सी बात है कि पूजा किसी नए कैरेक्टर में नजर आएंगी। क्योंकि करीना ने बजरंगी भाईजान में रसिका नाम का किरदार निभाया था और यह किरदार एंड तक जिंदा भी था, तो करीना के कैरेक्टर का कोई कनेक्शन या रिप्लेसमेंट की बात ही नहीं है और फिल्म के राइटर के विजयेंद्र प्रसाद भी कह चुके हैं कि, वह नई कहानी लिख रहे हैं।

वैसे सलमान खान का सीक्वल को लेकर यह कहना है कि, उन्हें सीक्वल बनाना पसंद नहीं है, पर अगर कोई जबरदस्त स्क्रिप्ट होगी, तो ही वह अगले पार्ट के बारे में सोचते हैं। तो देखते हैं कि, यह सीक्वल कैसा होगा और सच में करीना को हटाया जाएगा या नहीं।

 

Trupti

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Rambo

50 soldiers की मौत का लिया revenge?   ये कहानी उन 50 soldiers की मौत के बदले की है, जिनको निहत्थे होने का फायदा उठाकर,

Read More »

Rambo

Made in China हथियार मिले जंगल में!   Indian Army की बहादुरी और बलिदान के जितने किस्से हमारे सामने आते है, उनसे कही ज्यादा किस्से 

Read More »

Karan Arjun 2

Karan Arjun, bollywood की वो फिल्म है, जिसने हमें हँसाया भी है और रूलाया भी है। कभी इसके गानों के साथ झुमना, तो कभी ‘ये

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​