Karan-Arjun 2

करन अर्जुन 2 की कहानी में हमने देखा कि, करन (सलमान खान) को शादी से डर लगता है। अब यह हम उनकी रियल लाइफ के बारे में नहीं बल्कि उनके character के बारे में बात कर रहे हैं। क्योंकि करन जिस लड़की से प्यार करता था, वह उसे छोड़कर चली गई थी। अब उसे प्यार और शादी करने से डर लग रहा था। पर इस डर को उसका भाई अर्जुन( शाहरुख खान)  निकालना चाहता है और इसी उलझन में सब घरवाले फंसे हुए हैं।

फिर एक दिन करन जो एक well settled जिंदगी जी रहा है, वह एक अनाथालय में जाता है और तब उस से टकराती है शालीन ( दीपिका पदुकोण) । वह करन से टकराती तो है, उसे देखती रह जाती है, पर करन का उसकी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं होता। शालीन भी उसके बाद अनाथालय के अंदर जाती नहीं है। तो यह थी इनकी गेट पर हुई मुलाकात।

ऐसे ही एक शनिवार को करन अनाथालय में जाता है और उसके बाद वह जाता है सीधा मंदिर में। वह मंदिर में मन्नत मांगने जाता है क्योंकि उस दिन अर्जुन का जन्मदिन होता है। करन भगवान से कहता है,” भगवान अर्जुन एक अच्छा भाई होने के साथ-साथ एक सच्चा, ईमानदार पुलिस ऑफिसर भी है और वह प्रमोशन के लिए काफी कोशिश कर रहा है। तो उसकी यह मन्नत पूरी कर दो”। और तभी बजती है मंदिर की घंटी। इसे शुभ संकेत समझकर करन निकलने के लिए मुडता है, तो वह शालीन को वहां पर पूजा करते वक्त देखता है। शालिन भी उसे देखती हैं, पर करन बिना बात किए वहां से निकलता है।

उसी दिन करन-अर्जुन के घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी जाती है। इसमें करन, दुर्गा देवी( Sharmila Tagore), अर्जुन और उसकी पत्नी सोनिया(Kajol) सब लोग शामिल होते हैं। तभी एक गुड न्यूज़ मिलती है। अर्जुन को पता चलता है कि उसे ACP बनाया गया है। यह खबर सुनकर अर्जुन को खुशी तो होती है, पर करन को झटका लगता है क्योंकि उसने सुबह ही मन्नत मांगी थी और कुछ ही घंटों में वह कबूल भी हो गई।

अगले दिन दुर्गादेवी हर रोज की तरह मंदिर में जाती है और वहां पर अचानक चक्कर आने की वजह से उसका accident होते-होते रह जाता है। दुर्गादेवी को घर लाया जाता है, पर तभी वहां पर मौजूद करन हैरान होता है क्योंकि दुर्गा देवी को घर लाने वाली और कोई नहीं बल्कि शालीन हीं होती है। शालीन जैसी सिंपल लड़की को देखकर दुर्गादेवी के मन में करन का ख्याल आता है। इसीलिए वह करन से कहती है कि,” बड़ी देर हो चुकी है करन, शालीन को घर छोड़ो”। करन ना ना करते हुए छोड़ने जाता है। इस सफर में शालीन कहती है,” hi, मेरा नाम शालीन है। हम पहले भी मिल चुके हैं, अगर आपको याद होगा तो”। यह नाम सुनते ही करन को झटका लगता है क्योंकि उसकी ex-girlfriend का नाम भी शालिन हीं था।

फिर धीरे-धीरे शालीन और करन के घर वालों की मुलाकात होती रहती है। दुर्गा देवी अर्जुन को शालीन के बारे में बताती है। तब अर्जुन साफ-साफ कहता है,” नहीं मां, पहले हमें यह जानना होगा कि, यह लड़की कौन है। करन को पहले ही काफी सदमा लग चुका है, तो मैं उसकी case में कोई risk नहीं लेना चाहता”। फिर अर्जुन एक दो बार शालिन से मिलता भी है, जब वह उनके घर आती है। पर दूसरी तरफ वह शालीन पे नजर रखना शुरू करता है।

तो क्या शालीन अर्जुन के इम्तिहान में पास होगी? क्या करन शालिन से शादी कर पाएगा? जानेंगे अगले blog में। तब तक बने रहिए हमारे Bollygrad studios के साथ!

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Khalnayak 2 Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Tiger Shroff, Madhuri Dixit, By Kiran Yadav bollygardstudioz.com

Khalnayak 2

संजय दत्त का करियर पूरा होने तक ऑडियंस जिस‌‌ फिल्म के साथ संजय को हमेशा याद करेगी वह है, खलनायक। देखा जाए तो नायक और

Read More »

Bhool Bhulaiyaa 3

White House me naa sirf Abigail Adams balki U.S ke 7th president Andrew Jackson ka bhi bhoot bhatakta hai. 1824 me Andrew Jackson John Quincy

Read More »
Aashiqui 3, Directed by Anurag Basu,Kartik Aaryan, Jennifer Winget, Koushik Mahata, Sonia Birje,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Aashiqui 3

जब आशिकी 2 के लिए मेकर्स अपना सफर शुरू कर रहे हैं तो उन्होंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि 12 साल के बाद वो आशिकी

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

Get Connected