Judwaa 3

यह कहानी है जुड़वा भाई और बहनों की। नहीं नहीं नहीं, आज की कहानी में दो जुड़वा भाई है और दो जुड़वा बहने हैं, पर यह एक दूसरे के भाई बहन नहीं है बल्कि एक ही मंडप में यह एक दूसरे के रिश्तेदार बन गए हैं, कैसे? चलिए सुनाते हैं।

दरअसल यह कहानी है पश्चिम बंगाल की। पश्चिम बंगाल की दो जुड़वा बहनें है जिनका नाम है अर्पिता और परमिता। अब इसमें भी कुछ वक्त के कारण अर्पिता परमिता से बड़ी होती है। बर्दवान के भतार गर्ल्स स्कूल से इन दोनों ने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक ही कॉलेज में अपना ग्रेजुएशन भी पूरा किया। फिर यह दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करने लगी। अर्पिता परमिता जैसे जैसे बड़ी होती गई, वैसे वैसे उन्होंने अपनी future setting के बारे में भी काफी सारी चीजें सोच रखी थी। और हर लड़की की जिंदगी में जो special moment होता है, वह कौन सा होता है? जी हां, शादी! बस एक साथ पली-बड़ी इन दो बहनों ने आपस में ही तय कर लिया कि, यह अपने घर वालों को यही कहेंगी कि, यह शादी कर के एक ही घर में जाएंगी। सालियां बनकर नहीं, बल्कि जेठानी देवरानी बनकर। अब इनके घर में तो शादी की कोई बातचीत नहीं हो रही थी, पर फिर भी इन दोनों का fix था कि, इन्हें एक ही घर में जाना है।

फिर कुछ time बाद, जब इनके रिश्ते के बारे में परिवार वाले relatives चर्चा करने लगे, तब उनसे पूछा गया। इन दोनों ने साफ-साफ अपने मां बाप को कह दिया कि, वह एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती इसीलिए उनकी एक ही घर में शादी की जाए। तो parents भी सोच लिया कि चलो ठीक है। पर यह तो मुश्किल था क्योंकि एक ही घर में देना है यानी कि एक घर में दो लड़के तो चाहिए, ऊपर से अगर एक लडकी एक भाई को पसंद आ गई, तो दूसरे को दूसरी पसंद आना भी जरूरी है। और आपको तो पता है कि अगर जुड़वा है तो काफी confusion हो सकता है, तो अगर यह लड़के भी confuse हो गए तो क्या होगा। यह सारी बातें सोचकर अर्पिता और परमिता के मां बाप ने परेशान होकर छोटा सा मुंह बना लिया। पर इन की शादी तो करानी थी। इनसे पूछा भी, कि क्या इनका किसी से affair है? पर इन्होंने कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं है।

फिर इनके मां बाप रिश्ता ढूंढने लगे। उस वक्त कुछ रिश्ते ऐसे भी आए जहां पर इन लड़कियों को पसंद भी किया गया, पर किसी एक की ही उस घर में शादी हो सकती थी, तो फिर यह तो मुमकिन नहीं था, इसीलिए उस रिश्ते को ठुकरा दिया गया।

ऐसे ही खोज करते करते हैं अर्पिता और परमिता के पिता को भनक लग गई कि, कुरमुन नाम के एक गांव में परिवार रिश्ता ढूंढ रहा है। फिर क्या, अर्पिता और परमिता के पिता जल्दी से वहां पर पहुंच गए और उन्होंने सारी जानकारी निकाली। और वह रिश्ता ढूंढा जा रहा था लव और कुश के लिए। देखिए भाई भाइयों का प्यार! कितने प्यारे नाम रखे हैं ना? फिर ऐसे तैसे करके अर्पिता और परमिता के पिता उनसे मिलने गए, उन्हें सारी बातचीत बताई। जब एक ही कंपनी में काम करने वाले यह दो भाई उनके सामने आए, तो वह तो हैरान ही हो गए क्योंकि यह दोनों जुड़वा थे। फिर सारी बातचीत हो गई और फिर रिश्ता तय किया गया।

फिर क्या, 5 दिसंबर को एक ही मंडप में इन चारों की शादी रचाई गई और चारों भी खुश थे। पर पता नहीं यह चारों एक दूसरे को कैसे पहचान सकते थे क्योंकि चारों भी जुड़वा थे। पर आपने यह तो पूछा ही नहीं कि, किसकी शादी किसके साथ हुई?। देखिए अर्पिता बड़ी बहन है इसीलिए अर्पिता की लव के साथ और परमिता की कुश के साथ शादी हो गई।

और इन दो भाई बहनों ने एक दूसरे का साथ बिल्कुल भी नहीं छोड़ा क्योंकि शादी में भी लव कुश ने नीले कलर का कुर्ता पहना था, तो वहीं यह दो बहने एक ही कलर के जोड़े के साथ एक ही type के getup में तैयार हो गई थी।

तो कैसी लगी आपको यह judwa wedding story? वैसे जुड़वा लोग यह कहानी सुनकर जरूर खुश हो जाएंगे।

वैसे जुड़वा लोगों की ऐसी बहुत सारी कहानियां हम आपके लिए लाने वाले हैं, पर उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करते रहना होगा‌ और  बने रहना होगा हमारे साथ, हमारे चैनल Bollygrad Studios के साथ।

Bye!

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Wanted 2 , Salman Khan , By Rashmi , bollygradstudioz.com

Wanted 2 part 5

Wanted movie जो 2009 में आई थी। जिसमें mumbai के smuggling gang के बीच के tassel को दिखाया गया था। जिसके hero salman khan थे।

Read More »
Krrish 4

Krrish 4

फिल्म क्रिश 3 में जहां हीरो को सुपरपावर के साथ दिखाया गया था तो वही विलेन के पास भी कोई न कोई सुपरपावर थी। और

Read More »
KARAN ARJUN 2

Karan Arjun 2

Punarjanam ek sach hai aisa karodo logo ke mann mein biswas hai. Punarjanam se judi ghatnaaye aapne padhi, suuni aur dekhi hogi. Lekin aaj ek

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto