Aashiqui 3

जब आशिकी 2 के लिए मेकर्स अपना सफर शुरू कर रहे हैं तो उन्होंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि 12 साल के बाद वो आशिकी 2 को बनाएंगे। जब महेश भट्ट से फिल्म के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने सिर्फ यही कहा था कि इस बार फिल्म को डायरेक्ट मोहित सूरी करेंगे लेकिन कहानी इस बार बिल्कुल अलग होगी आशिकी से जो एक बार फिर लोगों को प्यार का मतलब बताएगी। जब बात कास्टिंग की आई तो रिपोर्टर्स का कहना था कि मेकर्स ने सोचा था कि वो मूवी में मेल लीड एक्टर के लिए टाइगर शॉर्फ को कास्ट करेंगे क्योंकि महेश भट्ट की जैकी श्रॉफ से अच्छी खासी दोस्ती थी लेकिन जब बात स्क्रीन टेस्ट की आई तो मेकर्स ने पाया की टाइगर मूवी के लिए सही नहीं लग रहे थे इसलिए उन्होंने अपना डिसीजन चेंज कर दिया था और फिर से वो कास्टिंग के लिए हीरो की तलाश करने लगे थे।

***************************************************

आशिकी 2 की शूटिंग शुरू होने वाली थी कि मेकर्स ने ऐसा अनाउंसमेंट किया था जिसे सुनाने के बाद सारे के सारे क्रू मेंबर्स सर पकड़ कर बैठ गए थे। महेश भट्ट चाहते थे कि वो इस बार फिर से ऐसे एक्टर और ऐक्ट्रेस को कास्ट करें जो बिलकुल नए हो बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए और जिन्की केमिस्ट्री लोगो को पसंद आए। मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले महेश भट्ट ने श्रद्धा और टाइगर को बुलाया था story को समझाने के लिए , लेकिन जब महेश भट्ट ने देखा कि उन दोनो के बीच वो केमिस्ट्री नहीं बन पर रही है और श्रद्धा भी टाइगर के साथ नहीं सूट कर रही है उस रोल के लिए तो महेश भट्ट ने बाकी मेकर्स के साथ मिलकर ये फैसला लिया कि वो कुछ दिनों के लिए शूटिंग बन्द कर देंगे और फिर बाद में शूटिंग शुरू करेंगे एक नए excitement के साथ।

***************************************************

आशिकी 2 मोहित सूरी के लिए बहुत लकी सबित हुई थी उस मूवी ने मोहित को बहुत सारे अवार्ड्स दिलवाए फिर वो चाहे बेस्ट मूवी के हो या बेस्ट डायरेक्टर के। मोहित शुरू से ही चाहते थे कि फिल्म ऐसी हो जिससे लोग खुद को कनेक्ट कर सके और वो कहानी लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर बस जाए। एक इंटरव्यू में मोहित सूरी से पूछा गया था कि वो अक्सर अपनी फिल्मों में उसी एक्टर को क्यों कास्ट करते हैं जो हमेशा शराब पीते हुए नजर आते हैं, जिसपर मोहित ने कहा कि वो ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि लोगों को ये ना लगे कि हीरो शराबी होने का नाटक कर रहा है और वो अच्छे से अपने रोल को प्ले कर सके। मोहित ने ये भी कहा था कि वो ऐसा जान बुच कर नहीं करते थे बस सीन की डिमांड के वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ता था।

***************************************************

ये बात सभी जानते हैं कि महेश भट्ट ने आशिकी मूवी में अपनी ही real लव स्टोरी दिखाया था लेकिन जब बात आशिकी 2 की आई तो इसे भी महेश भट्ट अपने तरिके से बनाना चाहते थे। महेश जी ने सोचा था कि वो इस बार भी अपनी रियल लाइफ स्टोरी पर कुछ बनाएंगे लेकिन शायद उनके किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। महेश भट्ट अपनी फिल्म के स्क्रिप्ट से लेकर पूरी कास्टिंग तक तैयार होकर बैठे थे, लेकिन जब उनसे उनके मूवी के कास्टिंग और कहानी के बारे में पूछा गया तो महेश भट्ट ने ये बताया था कि वो आशिकी 2 में 2 मेल लीड एक्टर और 2 फीमेल लीड एक्टर को कास्ट करेंगे और दो लोगों की कहानी को दिखाएंगे लेकिन ये स्टोरी और कास्टिंग बाकी के मेकर्स को पसंद नहीं आई जिसके वजह से उन्होंने महेश भट्ट के इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया था।

***************************************************

बात चाहे आशिकी की हो या आशिकी 2 की सभी जानते हैं कि इन दोनों मूवी का जो सबसे फेमस सीन था वो था किसिंग सीन जिसे शूट करने में मेकर्स के हालात खराब हो गए थे। जब किसिंग सीन के बारे में मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को बताया तो उन्हें समझा नहीं आया कि बारिश में ये scene करना कैसे possible होगा ? जब शूटिंग शुरू हुई तो इस सीन को रोड पर शूट करना था जिस वजह से कभी बीच में कोई गाड़ी आ जाति तो कभी श्रद्धा के पैर पिछल जा रहे थे बहुत मुश्किलों के बाद उस सीन का परफेक्ट शॉट मिला मेकर्स को जिसके बाद सभी ने चैन की सांसे ली । तो ये कुछ फैक्ट्स हैं आशिकी मूवी से रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Tridev 2

Aise bahut kam wo badmaash hotey hai jinko himaat ho logo ke saamne murder karne ki unhi mein se ek tha Jagdish mahato, ye aisa

Read More »
Jawan

Jawan

एक्टर शाहरुख खान का nature कैसा है ये सभी जानते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ है कि, शाहरुख अपनी फिल्म में अपनी एक्ट्रेस के साथ

Read More »
operation khukri

Operation Khukri

Operation Khukri के cast में शामिल Ayushmann Khurana कहते है की उनके पिता एक astrologer है, जिन्होंने काफी वक्त पहले ही Ayushmann को बता दिया

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto