Brahmastra 2

ब्रह्मास्त्र फिल्म में शाहरुख खान ने Scientist के तौर पर केमियों किया था। पर अब ब्रह्मास्त्र 2 आने वाली है जिसमें उनके बेटे आर्यन खान की एंट्री होने की बातें हो रही हैं। वैसे आर्यन का‌ काफी‌ बडा फैनबेस हैं,‌ जिन्होंने अपने इमेजिनेशन से आर्यन को ब्रह्मास्त्र 2‌ का हिस्सा बना दिया है। दरसल एक फैन मेड पोस्टर है जिसमें आर्यन नजर आ रहे हैं और शाहरुख की एक हल्की सी झलक भी है। और इस पोस्टर पर टाइटल लिखा है ब्रह्मास्त्र part 2: Vanarastra। पर यह तो एक फेक पोस्टर है क्योंकि ब्रह्मास्त्र 2 में हमें देव की कहानी देखने को मिलेगी जो कि शिवा यानी कि रणबीर कपूर के पिता थे। अब यह तो आर्यन के लिए fans का प्यार है, पर आर्यन को acting में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें तो एक दमदार राइटर बनना है। अब शाहरुख और आर्यन को एक एडवर्टाइजमेंट में एक साथ देख कर fans खुश तो है, पर ब्रह्मास्त्र 2 में आर्यन की एंट्री होना थोड़ा मुश्किल है।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में डायरेक्टर अयान मुखर्जी हमें शिवा यानी रणबीर के पिता और मां अमृता की लव स्टोरी दिखाने वाले हैं। अब रणवीर सिंह शिवा बनेंगे और दीपिका पादुकोण अमृता ऐसी चर्चा है। पर रणवीर-दीपिका एक साथ दिखाई देंगे इससे भी उनके fans थोड़े नाराज है। दरअसल उनका कहना है कि brahmastra 2 में इन दोनों की लव स्टोरी दिखाते हुए, इन दोनों को मरा हुआ ना दिखाया जाए। दरअसल बाजीराव मस्तानी में भी यह दोनों मर जाते हैं, रामलीला में भी यह दोनों आखिर में मर जाते हैं, पद्मावत में दीपिका का कैरेक्टर मर चुका था, तो फैंस बस यह चाहते हैं कि उनकी लव स्टोरी में किसी को मरा हुआ दिखाया ना जाए, उनकी लव स्टोरी को एक अलग अंदाज में खूबसूरती से दिखाया जाए। पर यह सब तो पूरी तरह से अयान मुखर्जी पर डिपेंड करता है। तो देखते हैं की, ‌fans की यह ख्वाहिश पूरी होती है या नहीं।

ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर आगे की कहानी बताते हुए नजर आएंगे। part 2 में रणबीर यानी शिवा के पिता देव और मां अमृता की कहानी दिखाई जाएगी। अब रणवीर सिंह को देव और दीपिका पादुकोण को अमृता के कैरेक्टर में दिखाया जाएगा ऐसा कहा जा रहा है। पर इंटरेस्टिंग बात यह है कि, इस फिल्म के जरिए फिर से एक बार दीपिका और रणबीर एक साथ काम करेंगे। अब इन दोनों की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है, दीपिका रणबीर के प्यार में कितनी डूबी थी,‌यह तो हर किसी को पता है। पर अब‌ वो अपने रियल लाइफ husband के साथ अपने ex के साथ काम करेंगी, यह काफी इंटरेस्टिंग की खिचड़ी है। और ऊपर से आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र 2 में होंगी‌ ही जोकि रणबीर की रियल लाइफ बीवी है और रणवीर की काफी अच्छे दोस्त। तो यह सच में एक फैमिली ड्रामा ही लग रहा है। बस इन सब का प्यार देखकर आंखों में आंसू ना आ जाए। पर जो भी हो, रणबीर और दीपिका के fans तो खुश हो जाएंगे उन्हें एक साथ देख कर।

 

Trupti

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Dunki

Dunki

शाहरुख खान हो या राजकुमार हिरानी, ये दोनो एक ऐसा नाम है जिनके साथ कोई भी जुडना चाहता है। जब बात मूवी की आती है

Read More »
Krrish 4

Krrish 4

क्रिश 4 फिल्म में नहीं होगा वीएफएक्स का इस्तमाल और ऐसा खुद क्रिश फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा था। राकेश जी चाहते हैं

Read More »

Hera pheri 3

Criminals बने Comedian!   हमेशा ये समझा जाता है कि हर criminal एक मास्टरमाइंड होता है, और हमें लगता है कि कोई criminal जब भी

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto