Judwaa 3

जुड़वा मूवी के डायरेक्टर ने मूवी में एक से बढ़ कर एक कास्टिंग की थी, फिर वो चाहे मूवी का लीड एक्टर सलमान खान हो या लीड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर । लेकिन मूवी में एक और कैरेक्टर ऐसा भी था जिसने अपने कॉमेडी से मूवी में चार चांद लगा दिया था, वो कोई और नहीं कादर खान जी थे। कादर खान को तो डेविड धवन जो जुड़वाँ मूवी के डायरेक्टर थे, उन्होंने एक बार में ही कादर खान को सेलेक्ट कर लिया था, बातोर करिश्मा कपूर के पिता के रोल के लिए। लेकिन इस फिल्म का एक सीन ऐसा था जिसमें डेविड ने एक लाइव एक्ट्रेस औ डांसर को मरा हुआ दिखाया था वो कि करिश्मा के मां के रूप में थी। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं मलयालम और तमिलनाडु की मशहूर एक्ट्रेस श्रीविद्या जी थी, इस सीन को शूट करने के लिए श्रीविद्या ने खुद डेविड धवन को परमिशन दिया था।

***************************************************

जुड़वा मूवी के डायरेक्टर डेविड धवन ने तो मूवी को अच्छे से बनाया था, लेकिन जब बात आई मूवी को नाम देने की तब किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि, क्या नाम रखा जाए मूवी का? बाद में फिल्म का नाम जन्मभूमि रखने का आइडिया मेकर्स को आया, फिर किसी ने कहा कि ये टाइटल patriotic feeling देता है, लेकिन फिल्म तो कॉमेडी और रोमांस से भरी है इसलिए मेकर्स ने फैसला किया कि वो फिल्म का नाम कुछ और रखेंगे ना की जन्मभूमि . बहुत सोचने के बाद मेकर्स ने तय किया कि, फिल्म एक जुड़वे बच्चों के जीवन पर based है तो उन्हीं से जुड़ा नाम जुड़वा रखेंगे मूवी का और इसके बारे में खुद फिल्म के director डेविड ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था। पहले सच में मेकर्स को मूवी का टाइटल सोचने और रखने में बहुत ज्यादा आती थी।

***************************************************

सलमान खान ने फिल्म तो मांग ली थी गोविंदा से लेकिन सलमान को डबल रोल वाला सीन शूट करने में बहुत दिक्कतें आ रही थी, क्योंकि जुड़वा फिल्म सलमान की पहली फिल्म थी जिसमें डबल रोल के कैरेक्टर में सलमान नजर आए थे। सलमान खान से एक सीन में बहुत बड़ा गलती हो गया था, और उस गलती के वजह से उन्हें पूरा एक दिन शूटिंग का बरबाद करना पड़ गया था। हुआ ये था कि, सलमान को बोला गया था कि जब पार्क वाला सीन शूट होगा तो सलमान को राजू बनकर पहले करिश्मा के पास जाना था और बाद में राजा बनकर रंभा के पास, लेकिन सलमान ने वो उल्टा शूट कर दिया था । जब डेविड ने बाद में देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया , जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वो उस सीन को फिर से पूरा शूट करेंगे ताकि कोई ग़लती ना हो‌ सके ।

***************************************************

लगता है जुड़वा फिल्म को काफी सीरियस ले लिया था सलमान खान ने। हुआ ये था कि मेकर्स ने सलमान को कहा था कि, उनको एक सीन में करिश्मा के बट पर मारना था और वो फिल्म की

स्क्रिप्ट की जरूरत थी ताकि वो आसानी से शूटिंग को कर सकें। पहले तो मेकर्स ने सलमान को कहा कि, “वो मारने का एक्शन कर सकते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद कहा था” कि, उन्हें सीन को रियल दिखाने के लिए सलमान को करिश्मा को सच में मारना होगा लेकिन धीरे से। एक दो शॉट हुआ लेकिन डेविड के मन के मुताबिक वो सीन नहीं शूट हो पा रहा था, और सलमान को गुस्सा भी आ रहा था । इसलिए एक शॉट दिते वक्त सलमान ने सच में मार दिया था जिसके बारे में करिश्मा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। लगता है ऐसा ही कोई सीन मेकर जुड़वा 3 में भी रखेंगे।

***************************************************

जुड़वा फिल्म में रूपा का रोल प्ले करने वाली रंभा ने पूरी तरिके से बॉलीवुड को छोड़ दिया था, और वो अब अपने फैमिली के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई है। जुड़वा फिल्म में काम करने के बाद रंभा को बॉलीवुड में बहुत फेम मिला था, और उन्होंने फिल्मी करियर से audience का दिल भी जीता था। लेकिन बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म “जानी दुश्मन” थी जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली, और हमेशा के लिए वो कनाडा शिफ्ट हो गई थी। अब ऐसा हो सकता है कि जुड़वा 3 के मेकर्स रंभा का या करिश्मा का कैमियो करवा सकते हैं। लेकिन ये बात कितनी सच है वो तो फिल्म रिलीज होने पर पता चल ही जाएगा। तो ये कुछ तथ्य हैं जुड़वा फिल्म से संबंधित आपको ये तथ्य जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

JAWAN

Jawan

Major Vibhuti Shankar Dhaundhiyal उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे और उनका जन्म 18 दिसंबर 1987 में हुआ था । उनके पिता OP Dhoundhiyal

Read More »
War 2

War 2

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का एनमी सेम हो सकता है, और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ‘War 2’ की एंडिंग में कर्नल

Read More »
Salaar , by Jaya Shree ,bollygradstudioz.com

Salaar

kahani mai Raja ko jahaaj par se ek chamkeela patthar milta hai. Jise vo jahaaj ke maalik ko de deta hai. Kaam se paise milne

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​