Judwaa 3

जुड़वा 2 फिल्म हर किसी के लिए एक अलग टाइप की फिल्म थी, फिर वो चाहे वरुण धवन के लिए हो या तापसी पन्नू के लिए। अगर ये देखा जाए कि जुड़वा 2 फिल्म ने किसके करियर को peak पर पहुंचाया था, तो वो कोई और नहीं तापसी पन्नू ही थी। तापसी ने खुद एक इंटरव्यू में ये कहा था कि, “जुड़वा 2 मूवी से पहले उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया था फिर वो चाहे बेबी हो या मेरा नाम शबाना” उन सब फिल्मों में तापसी को ज्यादा हाईलाइट नहीं किया गया था और ना ही उन्हें वो लाइमलाइट मिली थी जिसकी जरूरत तापसी को उस वक्त थी। लेकिन जुड़वा 2 फिल्म ने जहां एक तरफ तापसी का ग्लैमरस अवतार दिखाया, तो वहीं ये भी कि तापसी का acting skills बाकी की Actress से काफी अलग था और शायद इसलिए जुड़वा 2 फिल्म के producer साजिद नाडियाडवाला ने तापसी को कास्ट किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तापसी जुड़वा 3 में नजर आएगी या नहीं।

 

 

जुड़वा 2 फिल्म शुरू से ही लाइमलाइट में थी फिर वो चाहे कास्ट को लेकर हो या फिल्म की कहानी को लेकर। बहुत सारे लोगों ने ये तक कह दिया था कि, जुड़वा 2 मूवी जुड़वा का रीमेक है लेकिन मेकर्स ने मूवी में थोड़ा बहुत बदलाव करके मूवी को बिल्कुल ही अलग बना दिया था। लेकिन फिल्म का नाम तो तब ज्यादा हाईलाइट हुआ जब फिल्म के एक सीन के वजह से controversy हो गई थी। हुआ ये था कि, एक सीन के लिए वरुण और तापसी को किस करने के लिए बोला गया था, लेकिन तापसी उस सीन के लिए कम्फर्टेबल नहीं थी और मेकर्स ने भी तापसी को ये बोला था कि, “उसे किस को करने की जरूरत नहीं है, वो बस वैसा पोज़ देगी और उसके बाद मेकर्स उस सीन को एडिट कर देंगे”। लेकिन ये बात वरुण ने नहीं सुनी थी और वरुण ने जबरदस्ती तापसी को किस कर लिया था जिस वजह से ये controversy हो गई थी।

 

जुड़वा 3 मूवी कि अगर बात की जाए तो साजिद नाडियाडवाला जो जुड़वा 3 मूवी के प्रोड्यूसर हैं उन्होंने ये कहा था कि, ” वो मूवी तो बनाएंगे लेकिन वो कोशिश करेंगे कि वो मूवी की शूटिंग इंडिया में ही करें ना कि कहीं और। साजिद के इसे बयान के बाद से ना जाने क्यों लोगों को कुछ सही नहीं लग रहा था । लोगों ने तो ये तक अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि क्या साजिद के पास जुड़वा 3 मूवी को लेकर ज्यादा बजट नहीं है क्या? क्योंकि साजिद अपनी फिल्म को परफेक्शन के साथ बनाने में विश्वास रखते हैं, और अचानक उनका ये बयान की वो फिल्म की शूटिंग इंडिया में ही करेंगे थोड़ा अजीब था। यहां तक कि लोगों ने ये तक बोल दिया था कि, साजिद लगता है कंजूस हो गए हैं। तो ये कुछ फैक्ट्स हैं जुड़वा फिल्म से रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा हंसते रहें।

 

 

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

operation khukri

Operation Khukri

Operation Khukri के cast में शामिल Ayushmann Khurana कहते है की उनके पिता एक astrologer है, जिन्होंने काफी वक्त पहले ही Ayushmann को बता दिया

Read More »
Houssefull 5 , Akshay Kumar, Pooja Hegde, Kriti Sanon, Jacqueline Fernandez ,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Housefull 5

Bahut pehle ki baat hai. 2 dost apne Delhi ke college mein yunhin tehl rahe the. Dono ke haath mein akhrot the. Ek ek kar

Read More »
Sooryavanshi 2, Rohit Shetty, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Ajay Devgn, Ranveer Singh,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Sooryavanshi 2

Kuch din pehle hi Police ko information mili thi ki Coimbatore ke ek karkhane mein ganja banaya jaa raha hai. Yeh secret information thi jiske

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​