Krrish 4

लेट से ही सही आखिर क्रिश फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने सचाई बताया ही दी और वो सचाई ये है कि, उन्होंने फिल्म क्रिश 4 की कहानी साल 2020 में लिखना शुरू कर दिया था, और अब उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तैयार है। राकेश जी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, वो चाहते थे कि ये बात audience को बता दी जाए , लेकिन वो नहीं बताए क्योंकि अगर वो ऐसा कुछ करते तो audience से पहले मीडिया वाले उनसे हजारों सवाल जवाब करते । राकेश जी ने किसी को भी स्क्रिप्ट के बारे में नहीं बताता था यहां तक कि, उनके अपने बेटे ऋतिक रोशन को भी नहीं। अब जब मेकर्स तैयार हैं फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ तो राकेश जी ने सभी को ये बात बता दी। राकेश जी ने फिल्म क्रिश 4 से जुडी ये बात गलती से audience के सामने रिवील कर दिया था ।

क्रिश 4 के डायरेक्टर को लेकर काफी दिनों से मेकर्स और ऑडियंस में लुका छिपी चल रही थी, लेकिन फाइनली अब ये सभी को पता चल गया है कि, फिल्म क्रिश 4 को कोई और नहीं अग्निपथ फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। ये बात तो सभी जानते हैं कि, फिल्म क्रिश की शुरुआत राकेश रोशन ने की थी और तो और फिल्म की हर सीरीज की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। अब राकेश जी की बड़ी उम्र को देखते हुए ऋतिक रोशन ने ये फैसला लिया है कि, अब राकेश जी सिर्फ कहानी लिखेंगे बाकी फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी वो करण मल्होत्रा को देंगे। राकेश जी या ऋतिक का करण के साथ काफी अच्छा रिश्ता है तो वो जानते हैं कि करण, क्रिश 4 बनाने में अपनी जी जान लगा देंगे और पूरी कोशिश करेंगे की फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाए।

अब कंगना रनौत चाहे तो भी फिल्म क्रिश 4 के मेकर्स किसी भी हाल में कंगना को नहीं कास्ट करेंगे । भले क्रिश 3 में कंगना कि कैरेक्टर को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन अब मेकर्स कोई controversy नहीं करना चाहते हैं, इसलिए कंगना को रिप्लेस करने के लिए नोरा फतेही को अप्रोच किया गया है,‌ लेकिन अभी तक नोरा की रोल को लेकर कुछ भी खबर सामने नहीं आई है। मेकर्स ने ये साफ बोल दिया है कि, वो फिल्म क्रिश 4 के साथ कोई भी रिस्क नहीं ले सकते हैं और रही बात कास्टिंग की तो मेकर्स कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगे, क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन को ये लगता है कि, क्रिश की असली पहचान उसके पुराने एक्टर्स या एक्ट्रेसेस से है इसलिए वो कुछ ही कैरेक्टर को रिप्लेस करेंगे। राकेश जी और मेकर्स की, बातों से तो यही लग रहा है कि वाकई क्रिश 4 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी।

फिल्म क्रिश के डायरेक्टर राकेश रोशन जी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, अगर उनका बस चले तो वो अभी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि फिल्म की शूटिंग ऋतिक रोशन के मूड पर निर्भर करती है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि, ऋतिक खुद सामने से आकर राकेश जी से कहते हैं कि, पापा चलिए अब शुरू करते हैं क्रिश फिल्म की शूटिंग, तो उसके अगले दिन ऋतिक खुद शूटिंग को करने से मना कर देते हैं, ये बोलकर की पापा इसे बाद में देखेंगे । इस बार ऋतिक भी काफी serious लग रहे हैं फिल्म को लेकर इसलिए उन्होंने राकेश जी से ये वादा किया है कि, वो अपनी दूसरी projects को जल्द से जल्द पूरा करके क्रिश 4 की शूटिंग शुरू करेंगे और इस बार वो कोई भी बहाना नहीं करेंगे ।

अब जाहिर सी बात है ऋतिक रोशन, क्रिश 4 के लीड एक्टर होने वाले हैं तो उनकी अपनी कुछ डिमांड होगी। ऋतिक ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने अपनी डिमांड की लिस्ट अपने पापा राकेश रोशन को दे दिया है क्रिश 4 फिल्म से रिलेटेड। ऋतिक ने ये भी बताया था कि, उनकी कोई बड़ा डिमांड नहीं है फिल्म को लेकर वो बस क्रिश के लुक को थोड़ा हाइलाइट करना चाहते हैं, ताकि audience को भी क्रिश के लुक में कुछ नया नजर आए। राकेश जी ने ऋतिक की डिमांड को accept करते हुए सिर्फ एक चीज कहीं थी और जो उन्होंने कहा था वो ये कि, अगर उन्हें लगेगा कि वो सारे डिमांड बेफासुल है तो राकेश जी उसमें से कोई भी डिमांड पूरी नहीं करेंगें। ऋतिक भी राकेश जी की इस बात को मान गए थे और उन्होंने हां बोल दिया था राकेश जी के शर्त को।

Chandan Pandit

 

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Animal

Srk ने साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत ‌कर‌ दी, और अब साल के आखिर में भी वह धमाका करने के लिए भी रेडी है। पर

Read More »

Dhoom 4

January 2006 की एक रात, दो चोर तमिलनाडु के श्रीपुरंथन में पुराने मंदिर में घुस गए।  9वीं और 13वीं शताब्दी के बीच south india में

Read More »

Rowdy Rathore 2

35 saal ki Latha Unni ek din ek bus mein jaa rahi thi. Latha uss din bhi roz ki tarah kaam ke liye iss bus

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​