Gadar 2

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में से एक गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वेल गदर 2 अपनी रिलीज़ से बस कुछ ही दिनों दूर है। ऐसे में फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है।

वैसे गदर का टीजर गदर मचा ही चुका है, पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद अब ट्रेलर की बारी है।

तो कब आएगा फिल्म का ट्रेलर?

तो गदर 2 का ट्रेलर आएगा 27 जुलाई को। फिल्म के प्रड्यूसर्स और फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का यह कहना है कि, रिलीज से 15 दिन पहले अगर ट्रेलर लॉन्च किया जाए तो वो फिल्म के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

तो क्या ट्रेलर के लिए कोई grand event होने वाला है, जहां fans मौजूद हो सकते हैं? खैर, अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है। अभी तो यही बताया जा रहा है कि इवेंट ऑर्गेनाइज करने का कोई फैसला नहीं हुआ है, बस डेट को रिवील कर दिया गया है।

देखते हैं, अब गदर 2 का ट्रेलर 15 दिन पहले क्या तबाही मचाता है। So are you excited?

वैसे गदर 2 रिलीज़ से पहले ही अपने गानों की वजह से ऑडियंस की नजरों में छा चुकी है। मतलब रीक्रिएटेड वर्जन “उड़ जा काले कावा”, और “मैं निकला गड्डी लेके”, वा क्या बात है। क्योंकी कई बार ऐसा होता है कि रीक्रिएटेड वर्जन को ऑडियंस थम्स अप नहीं, थम डाउन दे देती है। पर गदर 2 के केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, उससे पहले फिल्म का ट्रेलर लांच किया जाएगा। पर साथ ही इस फिल्म के मेकर्स एक बहुत ही बढ़िया प्रमोशनल प्लान बनाने वाले हैं, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट,  डायरेक्टर सभी मौजूद होंगे।

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की रिलीज से पहले और भी गाने रिलीज किए जाएंगे। वैसे एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह भी कहा गया था कि फिल्म के म्यूजिक कंपोजर मिथुन, सिंगर अरिजीत सिंह और उदित नारायण की आवाज में जो गाने गाए गए हैं, वो लाइव सुनने को भी मिलेंगे। पर उसे लेकर मेकर्स  को बहुत सारी प्लानिंग करनी है।

अब इन की प्लानिंग कितनी मदद करती है 11 अगस्त को थिएटर्स में भीड़ जमा करने के लिए, यह तो वक्त ही बताएगा। नहीं नहीं, वक्त नहीं बल्कि ऑडियंस बताएगी।

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

TRIDEV 2

Tridev 2

बिना गलती के 23 साल तक जेल में सजा काट चुके Kashmir के Ali Bhatt, एक carpet weaver थे, जिन्हें आतंकवाद के झूठे केस में

Read More »
Munna Bhai

Munna Bhai Series

मुन्ना भाई एमबीबीएस में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने हर छोटे से बड़े एक्टर्स को कास्ट किया था। उसी एक्टर में एक एक्टर सुरेंद्र राजन थे

Read More »
brahmastra 2

Brahmastra 2

अगर फिल्म ब्रह्मास्त्र को ध्यान से देखा जाए तो वो भी एक तरह की सेमी-माइथोलोजिकल topic पर बेस्ड फिल्म है। जिस तरह हम सब जानते

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto