Tiger vs Pathaan

अगर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स की बीच की दुश्मनी देखी जाए तो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है लेकिन अगर कभी किसी एक्टर की दुश्मनी हो जाए तो फिल्मों की दुनिया में तूफान आ जाती है। ऐसा ही कुछ था एक्टर सलमान खान और एक्टर शाहरुख खान के बीच। फिल्म करण अर्जुन के बाद मानो जैसे सलमान और शाहरुख एक दुश्मन के कट्टर दुश्मन बन गए थे, और अब उन्हें देखकर ये लगता है कि, वो कुंभ के मेले में खोए हुए दो बेस्ट फ्रेंड हैं जो अब जाकर मिले हैं। लेकिन उनकी दुश्मनी का अगर कोई फ़ायदा उठाना चाहता है तो वो हैं फिल्म टाइगर वर्सेज़ पठान के मेकर्स, जिन्होंने ये सोच रखा है कि शाहरुख को फिल्म में एक मकसद के साथ दिखाया जाएगा और वो मकसद होगा सलमान की बर्बादी। इस प्वाइंट को मेकर्स ने इसलिए टच किया है, क्योंकि वो जानते हैं अगर बात दुश्मनी दिखाने की आएगी तो सलमान और शाहरुख इस सीन में जान डाल देंगे और इसका ही फायदा मेकर्स उठाना चाहते हैं।

लो भाई फिल्म अभी तक आई भी नहीं है और audience ये दावा कर रहे हैं कि, “फिल्म टाइगर वर्सेस पठान फ्लॉप होगी”। कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि, टाइगर वर्सेस पठान में एक्टर सलमान खान और एक्टर शाहरुख खान हॉलीवुड के मशहूर कैरेक्टर आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका की तरह लड़ाई करते हुए नजर आएंगे। Audience का कहना है कि, अगर ये खबर सच है तो फिल्म को फ्लॉप होने से कोई भी नहीं बचा सकता। मेकर्स से जब इसके बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इन बातों को बेफशुल कह कर बात को इग्नोर कर दिया था। ऐसा लग रहा है, मानो मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी भी पूरी नहीं कि है। मेकर्स ने ये भी कह दिया है कि , फिल्म में सलमान और शाहरुख के दुश्मनी को highlight किया जाएगा ना कि किसी फिल्म से इंस्पायर होकर audience को फिल्म दिखाकर उन्हें बोर किया जाएगा । मेकर्स ने कह दिया है कि वो फिल्म के जरिए किसी की emotion को hurt नहीं कर सकते हैं।

सुनने में तो ये आया है कि, एक्टर सलमान खान और एक्टर शाहरुख ये बात पहले से जानते थे कि, फिल्म टाइगर वर्सेस पठान बनाई जाएगी। उसके हिसाब से ही सलमान प्लान करके फिल्म पठान में कैमियो करते हुए नजर आए थे। रिपोर्टर्स का कहना है कि, सलमान चाहते थे कि टाइगर और पठान के बीच कोई कनेक्शन देखाया जाए और उस कनेक्शन की शुरुआत पठान से होगी, फिर फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख का कैमियो भी देखने को मिलेगा और बाद में फिल्म की past को टाइगर वर्सेस पठान से जोड़ी जाएगी। मेकर्स से इस खबर के बारे में जब भी पूछा जाता है तो वो इस सवाल को नजरअंदाज करते हैं और कहते हैं कि, फिल्म से जुडी कोई भी जानकारी वो अभी नहीं दे सकते हैं और रही बात अपडेट की तो वो खुद सही वक्त आने पर audience को अपडेट देते रहेंगे‌ टाइगर वर्सेस पठान से रिलेटेड हर चीज की।

 

Chandan Pandit

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Beta 2 , Anil Kapoor, Madhuri Dixit,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Beta 2

Ek din Delhi mein ek bade se candy store jo ki CP mein tha, uske bhaar ek auto aakar ruka. Yeh ek regular din tha

Read More »
Balwaan 2, Suniel Shetty , Divya Bharti ,Danny Denzongpa,Bollygrad Studioz ,bollygradstudioz.com

Balwaan 2

Thumbnail:- Juhi कौन है? दोस्तों जैसा कि आपने पिछली कहानी में देखा नवनीत सिकेरा की पोस्टिंग लखनऊ में हो जाती है। अगला दृश्य दिखाया जाता

Read More »
Animal

Animal

  हम सब इतने समझदार तो हो गए हैं कि जब भी बॉलीवुड में कोई साउथ की फिल्म का रीमेक बनता है, तो हमें पता

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​