पहले वो ज़मना था, जब एक्टर्स के नाम से फिल्में बिकती थी की अगर इस एक्टर की फिल्म है, तो कोई भी होगी, कैसी भी होगी, लोग देखने जायेंगे ही जायेंगे, कई बार तो ऐसा भी होता था की फिल्म के नाम से ज़्यादा ये सवाल किया जाता था की “फिल्म का हीरो कौन है?” और फिर जाना है या नही, ये तय किए था और ये फॉर्मूला हमारे सलमान भाईजान पर भी अप्लाई होता था, तब सब कहते थे की “भाई की फिल्म है तो देखने तो जानी ही है” और उनके नाम और फेस वैल्यू से फिल्म बिक जाती थी और अच्छी खासी कमाई कर जाती थी लेकिन अब वो ज़मना गया, आज के टाइम पर एक्टर्स नही बल्कि “कंटेंट इस द किंग” है, अगर आपकी फिल्म की कहानी अच्छी है, वैल्युएबल है, तो कोई भी एक्टर होगा, फर्क नही पड़ेगा, फिल्म चलेगी ही फिर चाहे वो कम बजट पर ही क्यों न बनी हो और इतना ही नही आज की ऑडियंस के पास देखने के लिए सिर्फ सिनेमा ही नहीं है, OTT के राइस के बाद उनके पास पूरी दुनिया का कंटेंट देखने की आज़ादी है, और ऐसे में एक अच्छी फिल्म लाना काफी टफ काम हो गया है, और ऐसे में जब Kick 2 बनने की खबर आ रही है, तो सोचने वाली बात ये है की क्या ये फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह चल पाएगी? क्योंकि सलमान भाईजान की जब किक आई थी, तब उनका नाम ही काफी था और किक की स्टोरी भी अच्छी थी, जिसमें एक सोशल मैसेज भी था, लेकिन क्या इस फिल्म का सिक्वल बनना चाहिए? जब ये सवाल भाई के एक फैन पेज पर पूछा गया, तो फैंस के काफी अलग अलग तरह के जवाब आए जिसमें से एक काफी दिलचस्प था, जिसके हिसाब से “अगर डेविल में सच में कोई सुपर पावर आ जाए, और उसे कोई एंजल मिल जाए, तो ये फिल्म देखने हर कोई जायेगा क्योंकि भाईजान को सुपर हीरो के तौर पर देखना कौन पसंद नही करेगा!” और अगर इस कमेंट पर काम किया जाए, तो वो आज की जेनरेशन को भी पसंद आएगी, जो सुपर हीरो वाली दुनिया में रहना पसंद करते है।
इसके साथ ही इस न्यूज़ के बाद कई लोगो का ये भी कहना है की साजिद नाडियाडवाला बैंक करपटी की कदार पर खड़े है और अब उन्हें एक अच्छी कमाई करने वाली फिल्म चाहिए, और इसलिए वो भाईजान के नाम का इस्तेमाल कर रहे है, क्योंकि वो भी जानते है की भाई के नाम से ऑडियंस खींची चली आएगी, अब हम बस यही उम्मीद करते है की वो इस सिक्वल को एक अच्छी कहानी के साथ बनाए।
तो आपका इस पर क्या कहना है? ये हमें कॉमेंट्स में ज़रूर बताएं।


