Jawan

फिल्म जवान में एक्टर्स और एक्ट्रेस का मेला लगा हुआ है जिसमें टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं और उस मेले में एक्ट्रेस नयनतारा भी शामिल हैं। जब इंटरव्यू में डायरेक्टर एटली कुमार से पूछा गया था कि, उन्होंने फिल्म में नयनतारा को लीड रोल के लिए क्यों चुना ? तो एटली ने बताया था कि, उसके पीछे दो कारण हैं पहला कारण तो ये कि, वो नयनतारा को पहले से ही किसी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे और दूसरी वजह ये कि, एटली ने नयनतारा के साथ फिल्म राजा रानी से डेब्यू किया था बतौर डायरेक्टर । तो एटली ये चाहते हैं कि वो और नयनतारा एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करें। इसके पीछे भी एक लंबी कहानी है जो मैं आपको शॉर्ट में बताऊंगा। कहानी तब कि है जब एटली अपनी direction की journey को राजा रानी से शुरू कर रहे थे और उस बीच एटली और नयनतारा की दोस्ती हुई थी और वो दोस्ती ऐसी वैसी नहीं थी बाल्की दोनों आज तक एक दूसरे के best friend है। यहां तक कि, नयनतारा को जब किसी फिल्म का ऑफर आता है तो नयनतारा किसी से suggestion ले या ना लेकिन एटली से जरूर लेती है।

दोस्ती ठीक है अपनी जगह लेकिन प्यार की जगह कोई भी नहीं ले सकता है और ये बात एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर प्रभु देवा बहुत अच्छे से जानते हैं। अपनी फिल्मी करियर को शुरू करने से पहले ही नयनतारा प्रभु देवा के प्यार में पढ़ चुकी थी । जिसके बाद नयनतारा ने ये फैसला किया था कि, वो ईसाई से हिंदू बन जाएंगी। नयनतारा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने धर्म को बदल लिया था और परिवार वाले उस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। बाद में नयनतारा को इस बात का अफसोस भी हुआ था क्योंकि उन्होंने प्रभु देवा के लिए ऐसा किया था और आगे चलकर प्रभु देवा और नयनतारा अलग हो गए थे। तब नयनतारा की जिंदगी में डायरेक्टर एटली कुमार की एंट्री हुई थी और एटली ने ही मदद किया

था नयनतारा की फैमिली को मनाने के लिए। जिस वजह से दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और आज दोनों एक साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

भले फिल्म को डायरेक्ट करने कि जिम्मेदारी एटली कुमार की है लेकिन जब कास्टिंग को लेकर बात आई तब प्रोड्यूसर गौरी खान ने एटली के साथ मिलकर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को फिल्म जवान में कास्ट किया है, वो भी एक जासूस के कैरेक्टर के लिए। जिसमें सुनील किसी और नहीं एक्टर शाहरुख खान के खिलाफ नजर आएंगे। जब सुनील से इस खबर के बारे में पूछा गया था तो सुनील ने कहा था कि, वो अभी अपने कैरेक्टर को लेकर कुछ भी नहीं बता सकते क्योंकि वो audience को अपने कैरेक्टर से सरप्राइज देना चाहते हैं। जब ये खबर आई थी कि सुनील एक जासूस के कैरेक्टर को निभाने वाले थे तब ये खबर आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गई थी। अब audience शाहरुख की परफॉर्मेंस के साथ-साथ सुनील के कैरेक्टर को भी देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Chandan Pandit

 

 

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Sooryavanshi 2

Sooryavanshi 2

Arif philhaal hiraasat mein hai. Kuch din pehle Bangalore ke ek software engineer ko pakdha gaya tha kyun ki NIA aur ISD ko ek nahi,

Read More »
DUNKI

Dunki

जब बात आती है अपनी फिल्म में बॉडी figure से audience को इंप्रेस करने की तो भले ही बाकी एक्टर वीएफएक्स का इस्तमाल करते होंगे

Read More »
Mogul

Mogul

  इंडियन रैपर और पॉलिटिक्स में एंट्री लेने वाले सिद्दू मूसेवाला की मौत किस तरह से हुई यह तो हम सभी जानते हैं। जब मुसेवाला

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

judi bola gading22 situs judi bola sbobet gading22 judi bola online situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola situs judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola judi bola sabung ayam online judi bola judi bola slot mahjong slot mahjong pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto pajaktoto