Tere Naam 2

  1. अनुष्का एक मिडिल क्लास परिवार की सीधी साधी लड़की है। वो graduation करने के बाद अपने ही शहर में एक CA के पास job करती है। वहां पर उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई जिसका नाम है विक्रांत। अब यह तो है कहानी का शुरुआती हिस्सा।

अब हम 5 साल आगे की कहानी जानते हैं। दरअसल अनुष्का के घर वाले उसकी शादी के लिए लड़के ढूंढना शुरू करते हैं। पहले पहले तो इस बात को अनुष्का काफी lightly लेती है कि,” मुझे शादी नहीं करनी है, मुझे फोर्स मत करो” वगैरा वगैरा..। पर कभी-कभी लड़कियां ऐसे ही जवाब देती है क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़कर नहीं जाना होता, यही सोचकर उसके घर वाले उसकी बात को इग्नोर करते हुए लड़के ढूंढना जारी रखते हैं। पर उन्हें क्या पता कि अनुष्का की जिंदगी में क्या चल रहा है।

अनुष्का की बढ़ती उम्र को ध्यान रखते हुए उसकी मां चारु और पापा शेखर काफी परेशान हो जाते हैं। उसे लडकों के फोटोज दिखाते हैं, उनका biodata बताते हैं। biodata में सारी चीजें इतनी अच्छी होती है कि कोई उन लड़कों को नापसंद नहीं कर सकता। पर फिर भी अनुष्का उन सब को इंकार करती है।

इसी बीच अनुष्का का बीच‌ बीच में beaches‌ पर जाना, लेट वापस आना,यह सारी चीजें उसे शक के दायरे में खड़ा करती है। उसने अपने हाथों पर V letter का टैटू भी बनवाया, जिस पर सबकी नजर तो गई, पर किसी को अंदाजा नहीं था।

फिर अचानक एक दिन वो अपनी नानी से कहती हैं कि, उसे पैसों की जरूरत है इसलिए वह उसे मदद करें। अब क्योंकि वह बचपन से ही नानी के घर बड़ी हुई, इसीलिए नानी भी इमोशनल होकर अपनी एक सोने की chain उसे दे देती है ताकि वह उस पर पैसे निकाल सकें। जब वह बैंक में अपनी नानी को लेकर जाती है, तो वहां पर विक्रांत भी आता है। पर नानी को इसकी भनक नहीं होती और ना ही अनुष्का उन्हें कुछ बताती है।

फिर लगभग 6 महीने बाद, अनुष्का ने घरवालों को एक खुशखबरी बताई, कि वह पुणे में एक flat ले रही है और वहां उसका कॉफी शॉप शुरू करने का भी प्लान है। अब यह 17 लाख का flat उसने कैसे लिया या बुक किया, यह तो हैरान करने वाली बात थी।

यह सब कुछ तो हो ही रहा था और अचानक से एक दिन जब उसकी नानी और अनुष्का घर में अकेली होती है, तो दोपहर के समय पर अनुष्का bag लेकर घर से निकलती है और जाती है सीधा गोवा। घर में सब को लगा कि, वह किसी काम से गई है, पर जब वो रात को लौटी नहीं, तब सब घबरा गए।

फिर रात को पुलिस घर पर आते हैं और वह बताते हैं कि, अनुष्का ने बहुत दिनों पहले सुसाइड का एक लेटर पोस्ट में डाला था। फिर उसका लैपटॉप चेक किया जाता है, घरवालों से पूछताछ की जाती है, पर किसी को कुछ पता नहीं होता।

फिर जैसे तैसे करके अनुष्का को घर लाया जाता है। और तब वो बताती है कि, उसका विक्रांत नाम के लड़के से अफेयर था। पर उसके घरवाले मान नहीं रहे थे क्योंकि caste का problem है। पर वह किसी भी कीमत पर उसी से शादी करना चाहती थी। इसीलिए उसने वह flat लिया ताकी वह दोनों वहां पर जाकर रह सके। और यह सब बताते वक्त वो काफी aggressive और psycho किसम की लग रही थी, जैसे मानो प्यार में पागल। इसीलिए वो गोवा चली गई थी। उसने विक्रांत को calls भी किए, पर वो वहां पर आया ही नहीं और फिर अनुष्का वहां पर भटकती रही। थोडी देर बाद उसे पता चला कि विक्रांत की शादी होने वाली है नाशिक में, यानी कि, वो वहा पर आने ही नहीं वाला था। अनुष्का को‌ लगा था कि suicide‌‌ की‌ धमकी देकर तो विक्रांत आएगा, पर उसे धोखा मिला।

इसकी वजह से अनुष्का के दिल और दिमाग पर काफी गहरा असर होता हैं और वो घरवालों को बताती है कि, “मैं अब किसी से भी शादी नहीं करूंगी”।

वैसे अनुष्का का यह कदम बिल्कुल ही गलत था। आपका क्या कहना है अनुष्का की इस कहानी के बारे में? बताएं कमेंट सेक्शन में लिखकर।

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Pathaan, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Dimple Kapadia,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Pathaan

Jehad Serwan Mostafa (जेहाद सेरवान मुस्तफा) Jihadist group (जिहादी) अल शबाब (Al Shabaab) से related एक American born terrorist है।  मुस्तफ़ा का नाम 2011 से

Read More »
Aashiqui 3, Directed by Anurag Basu,Kartik Aaryan, Jennifer Winget, Koushik Mahata, Sonia Birje,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Aashiqui 3

जब आशिकी 2 की शूटिंग हो जाने की बात मोहित सूरी ने एक कॉन्फ्रेंस meeting रखी थी तो वहां मौजुद एक रिपोर्टर ने मोहित सूरी

Read More »
Bhool Bhulaiya 3, Kartik Aaryan,Bollygrad Studioz ,bollygradstudioz.com

Bhool Bhulaiyaa 3

Himachal Pradesh me stith “Dagshai” naam ka ek town, apni rahasmayi cheezon ke liye jaana jaata hai. Dagshai Solan se kareeb 11km ki doori pe,

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

Get Connected