rowdy rathore 2

मौके पर गए तो आदमी गिरा हुआ था, सांस थोड़ी-थोड़ी चल रही थी। ऐसा लगा कि दो-चार मिनट पहले की घटना है। उसे देखा तो सबके होश फाख्ता हो गए। वो सत्येंद्र वीर सिंह के पेशकार आरके सिंह थे। वह मुंह के बल पड़े थे। उनके पिस्टल की डोरी बाहर की तरफ पड़ी हुई थी। हम सब संज्ञा शून्य हो गए। कुछ समझ में नहीं आया। सांस चल रही थी, गाड़ी में बिठाया, अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरके सिंह ने दम तोड़ दिया। ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई कि जनपथ में शूटआउट हुआ है। यह बाजार लखनऊ का दिल कहा जाता है। राजेश पांडेय ने कहा कि जब ये घटना हुई मौके पर सैकड़ों आदमियों की भीड़ थी। सभी ने देखा था। आरके सिंह के मरने का जो सदमा था, वो हमारे लिए काफी बड़ा था। दिलीप होटल कांड के बाद से हमारी लगातार आरके सिंह के साथ बैठकी होती थी, श्रीप्रकाश से जुड़ी तमाम सूचनाएं आरके सिंह ही इकट्‌ठा करता था, हम साथ मिलकर एनालिसिस करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुबेश कुमार सिंह मौके पर आ गए। आधे घंटे में एक और सूचना मिली कि दारूलशफा के बी-ब्लॉक की सीढ़ियों पर एक काले रंग का बैग पड़ा है। बताने वाले ने कहा कि इसमें असलहे बहुत हैं। हम लोग केजीएमसी (किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज) से भागकर वहां पहुंचे तो काले रंग का पिट्‌ठू बैग पड़ा मिला। उसे खोलकर देखा गया तो एक कारबाइन, दो छोटे असलहे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। राजेश पांडेय कहते हैं कि दारूलशफा में विधायक आवास है। नया मंत्रिमंडल बना था तमाम लोगों का आना जाना था। चौकी इंचार्ज ने जांच की तो पता चला कि आधे घंटे से ही ये बैग यहां देखा जाने लगा है, इससे पहले ये यहां नहीं था। यानी घटना और बैग वहां दिखने के बीच करीब-करीब 20 मिनट का अंतर था। अंदाज लगाया गया कि वह व्यक्ति यहीं होना चाहिए, वो किसी के कमरे में छिपा हो सकता है। आशा की किरण दिखी, पूरे शहर की पुलिस दारूलशफा पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे हर कमरे की तलाशी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में वहां से हम लोग अस्पताल आ गए। आरके सिंह गोरखपुर के रहने वाले थे। उनका परिवार भी वहां आ गया था। aage ki kahaani agle part mein.. Aise hi ek movie director prabhu Deva rowdy rathore 2 ke naam se lane waale hain. jismein wo dikhayegen ab police ke liye bhi imaandari se kaam karna kitna mushkil ho gya hai. jaate jaate hum aapko ek ar zaruri baat btanaa chahte hai… ki Agar aap bhi Cinema ki duniya se judna chahte hai aur kaam karna chahte hai toh description box me diye hue job link pr click kare aur iss opportunity ka bharpur fayda uthaye!!!

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

PK Again

उत्तर प्रदेश में कई माफिया हुए जिन्होंने अपराध की दुनिया में नाम बनाया। इन्हीं माफियाओं के बीच लखनऊ में एक कुख्यात गैंगस्टर रहा जिसने अपराध की दुनिया

Read More »

Judwaa 3

Jab baat judwe logo ki hoti hai tab hamare dimaag mein aksar ye baat aati hai ki Judwa hai toh saari chize same hongi, feelings

Read More »
Karan Arjun 2,Salman Khan and Shah Rukh Khan,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Karan Arjun 2

Aaj ke waqt mein agar koi ye boley ki mai punarjanam lekar aaya hu toh sayad hi kisi ko ye baat par biswas hogi aur

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​

Get Connected