Mogul

पिछले दो-तीन सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री के बाप और टीसीरीज के मालिक गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल की चर्चा हो रही है। उनके बेटे भूषण कुमार ने ठान लिया है कि वह महंगी बायोपिक बनाएंगे, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आमिर खान इस फिल्म में गुलशन कुमार का कैरेक्टर निभाएंगे।‌ वैसे गुलशन के भाई Krishan Kumar का कैरेक्टर भी इसमें इंपॉर्टेंट होगा। क्योंकि गुलशन और Krishan में एक strong bonding थी। Krishan के करियर के लिए गुलशन ने काफी जुगाड़ भी किए । गुलशन की मौत के बाद Krishan‌ ने ही सबकुछ संभाला। तो Krishan के कैरेक्टर के लिए actor फैजल खान का नाम सामने आया था। फैजल आमिर के भाई हैं। अब आप सोचेंगे कि, यह तो रियल लाइफ brothers है, मतलब पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त लगेगी। पर यह गलतफहमी है क्योंकि रियल लाइफ में यह दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने हैं। फैजल आमिर को लेकर अच्छी राय नहीं रखते। तो वह फिल्म में काम कैसे कर सकते हैं?

गुलशन कुमार की बायोपिक से actor फैजल खान का नाम जोड़ा गया। फैजल और आमिर भाई-भाई है। आमिर और फैजल को हमने फिल्म मेला में देखा था। पर उनका करियर किसी कारण पानी में चला गया। फिर दो भाइयों के करियर में कंपैरिजन, आमिर को लेकर फैजल की राय, उनका आमिर पर किडनैपिंग का आरोप लगाना, उनके फैमिली वालों ने उन्हें पागल ठहराना, इस सब की वजह से फैजल आमिर को पसंद नहीं करते। रियालिटी में इन दोनों की बनती नहीं है, तो अगर फैजल को गुलशन कुमार के भाई Krishan Kumar का रोल दिया जाए, जो कि सुनने में आया, तो यह बिल्कुल भी possible नहीं हो सकता, क्योंकि यह दोनों आपस में बात ही नहीं करते, तो इनकी बॉन्डिंग पर्दे पर कैसे दिखेगी? लगता है Krishan Kumar को ही इस में काम करना पड़ेगा। वैसे वह भी एक actor रह चुके हैं, तो उनकी acting की अधूरी journey इसमें पूरी हो सकती हैं। पर यह तो totally उनका decision होगा।

गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल को लेकर 2019 से चर्चा हो रही थी। इसके बीच कई एक्टर्स ने मेन रोल को रिजेक्ट किया, फिर भूषण ने आमिर खान को रिक्वेस्ट की, डायरेक्टर की खोज जारी रही ऐसा बहुत कुछ हुआ। इस सब में फिल्म का एक पोस्टर काफी वायरल हुआ। पीले कलर का एक पोस्टर जिसमें एक फोटो नजर आती है, हां उसमें चेहरा नजर नहीं आता, पर हेयरकट से आपको लग सकता है कि यह गुलशन कुमार है क्योंकि उनका हेयरस्टाइल उस दौर में वैसा था। पर एक और पोस्टर में आमिर नजर आए, जहां पर उन्होंने अलग हेयरस्टाइल किया है और उनकी मुंछ अलग टाइप की है। यह देख कर सिंगर किशोर कुमार की याद आई। किशोर कुमार की बायोपिक होती तो आमिर पर यह लूक सूट करता, पर गुलशन कुमार के लिए बिल्कुल भी नहीं। इसे देखकर ऑडियंस की हसी निकली, और अगर कुछ फाइनल नहीं हुआ है, तो पोस्टर रिलीज करने का क्या मतलब, यह भी एक सवाल है।

Trupti

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Singham 3, Ajay Devgn Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Singham 3

बचपन में ही अनाथ हो जाने से बड़ा दुख कोई नहीं. लेकिन अगर आपके मन में कुछ कर गुज़रने का ज़ज़्बा हो तो इतने बड़े

Read More »
pawan putra bhaijaan

Pawan Putra Bhaijaan

Bajrangi Bhaijaan ki Munni ki hi tarah Geeta naam ki ek ladki ki bhi aisi kahani hai, jo 14 saal pehle apne maata-pita se bichad

Read More »

Tiger 3

इसमें कोई शक नही है कि महिलाओं ने Freedom Struggle में भाग लिया था, लेकिन Abadi Bano Begum जिन्हे बी अम्मा कहकर बुलाया जाता था, 

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​