Gadar 2

गदर 2 फिल्म बन कर तैयार हो चुकी है, और अब उसकी जोरों

सोरों से प्रमोशन हो रही है। कहीं सनी देओल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी नाथ के साथ मिलकर प्रमोशन कर रहे हैं, तो कहीं अमीषा पटेल हर वो जगह विजिट करके मूवी को प्रमोट कर रही है जहां गदर फिल्म शूट हुआ था। प्रमोशन के दौरान हुए एक कॉन्फ्रेंस मीटिंग में जब रिपोर्टर्स ने सनी से गदर 2 के बारे में पूछा था, तो सनी ने एक्साइटमेंट में आ कर कहा कि वो बहुत खुश है कि फाइनली 22 साल के बाद गदर 2 फिल्म आ रहा है। रिपोर्टर्स ने ये भी पूछा कि, सर गदर 2 मूवी में आपका कौन सा फेवरेट सीन था, जिसे शूट करने में आपको बहुत अच्छा लगा हो ? सनी ने हंसते हुए बताया कि, मूवी का हर सीन उन्होंने एन्जॉय किया था, लेकिन जो सीन उन्हें ज्यादा पसंद आया था वो सीन था सीमेंट के पोल को उखाड़ने वाला जिसमें उन्होंने अपना 100% दिया था।

***************************************************

गदर 2 की कहानी को सिर्फ और सिर्फ एक डायरेक्टर ही आगे बढ़ा सकते हैं, और वो कोई और नहीं अनिल शर्मा ही थे। मेकर्स जानते थे कि, अनिल को मूवी के बारे में सब कुछ पता है, यहां तक कि वो मूवी से रिलेटेड हर सीन के बारे में अच्छे से जानते हैं इसलिए अनिल शर्मा को ही गदर 2 मूवी को डायरेक्ट करने की जमींदारी दी गई थी। अनिल ने अपनी जमींदारी को अच्छे से निभाया और आज आखिरकार फिल्म बनकर तैयार है। लेकिन अनिल भी कोई कच्चे खिलाड़ी नहीं है मूवीज को हिट करवाने के मामले में, वो बहुत अच्छे से जानते हैं कि मूवी को कैसे ऑडियंस से कनेक्ट करना है, इसलिए उन्होंने ये डिसाइड किया कि वो गदर 2 मूवी को रिलीज करने से पहले वो इंडिया के हर थिएटर मैं गदर फिल्म को दुबारा रिलीज करेंगे और जितना थिएटर हो सके वहां audience का रिएक्शन देखने जाएंगे ताकि audience असानी से गदर 2 से कनेक्ट हो सके और फिल्म फिर को ब्लॉकबस्टर बना सकें।

***************************************************

साल 2008 में गदर 2 को बनाने की शुरुआत हुई थी, और सनी को लगा था कि शायद उस साल मूवी बन जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया था। और आज जब मूवी बन कर तैयार है तो लोगो का ये कहना है कि, गदर 2 मूवी का रिलीज डेट चेंज हो सकता है, लेकिन इस बात पर मोहर लगते हुए सनी ने कह दिया था कि अब वो मूवी को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं और ना हीं मूवी की डेट अब चेंज होगी। जहां एक तरफ सनी बहुत एक्साइटेड है फिल्म के लिए, वही ऑडियंस भी फिर से बड़े परदे पर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी तारा सिंह और शकीना को देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। तो ये कुछ फैक्ट्स हैं गदर 2 फिल्म से रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

 

 

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Khalnayak 2 ,Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Tiger Shroff, Madhuri Dixit,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Khalnayak 2

John Gacy जो कि एक clown killer के नाम से जाना गया था, उसके बचपन के बारे में सुनकर ऐसा लगता है,‌जैसे उसके लिए मार

Read More »
gadar

Gadar 2

एक्ट्रेस के साथ कैसे फ्लर्ट करना है ये बात कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत अच्छे से जानते हैं। वो भी इतने अच्छे से कि वो एक

Read More »
Kuch Kuch Hota Hai 2 Sara Ali Khan, Vijay Devarakonda, Janhvi kapoor Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Kuch Kuch Hota Hai

Ek अनार, दो बीमार! एक समय की बात है एक adonis नाम का शिकारी जंगल में शिकार के लिए जा रहा था। Adonis दिखने में

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​