Dunki

डंकी मूवी में इस बार दो ऐसे दिग्गज लोग एक साथ काम कर रहे हैं जो अपने मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने आज तक दूसरे की मूवी से खुद की मूवी को compare नहीं किया है। जब दूसरे मूवी से compare करते हुए डंकी मूवी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से पूछा गया था कि, क्या उनकी मूवी शाहरुख की पहेली मूवी पठान की टक्कर दे पाएगी ? तो हिरानी ने मुस्कुराते हुए ये जवाब दिया था कि, उन्होंने डंकी मूवी ये सोच कर नहीं बनाई है, की डंकी फिल्म किसी भी फिल्म को टक्कर देगी या उससे challenge करेगी। वो हमेशा ये सोच कर फिल्म को बनाते है कि, फिल्म बस ऑडियंस को पसंद आए और ऑडियंस उसे एन्जॉय कर सके । लेकिन अगर उनकी डंकी फिल्म किसी भी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ ती है, तो वो उनके लिए और उनके क्रू मेंबर के लिए अच्छी बात होगी कि उनके काम को compliment मिला।

***************************************************

जब डंकी मूवी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान को मूवी के लिए कास्ट किया था, तो शाहरुख कि खुशी का कोई ठिकाना नहीं था लेकिन उससे ज्यादा शाहरुख खुश तब हुए थे जब उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया था, और हिरानी ने शाहरुख को कहा था की, वो एक बार कॉस्ट्यूम को पहनकर आए तो वो देख सके कि शाहरुख के लुक में कोई नया बदलाव करना है या नहीं। जब शाहरुख अपने कॉस्ट्यूम पहन रहे थे, तब मानों जैसे शाहरुख को उनकी कोई पुरानी बात याद आ गई हो, जिसे सोच कर वो इमोशनल हो गए थे। शाहरुख को कॉस्ट्यूम में सब कुछ पसंद आया था, सिवाए उनके बैग के, शाहरुख ने हिरानी से कहा था कि, उनके लुक के साथ वो बैग जो उन्हें दिया गया था वो मैच नहीं कर रहा है। शाहरुख ने हिरानी को आइडिया देते हुए कहा कि क्यों ना बैग को किसी एक सॉलिड कलर का ही रखा जाए, हिरानी शाहरुख के इस बात को मान भी गए थे।

***************************************************

अभी कुछ दिन पहले शाहरुख एक फंक्शन में गए थे, जहां उन्हें मीडिया वालों ने चारो तरफ से घेर लिया था और उनसे सवाल जवाब करने लगे थे। जिसमें से एक रिपोर्टर्स ने शाहरुख से उनके मूवी डंकी के टाइटल के बारे में पूछा कि आख़िर उन्होंने मूवी का नाम डंकी ही क्यों रखा ? जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा था कि, मूवी का नाम उन्होंने नहीं डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रखा था। उसके तुरंत बाद उन्होंने उस रिपोर्टर को टोकते हुए कहा कि, मूवी का नाम डंकी है ना कि donkey, फिर शाहरुख ने समझाते हुए कहा कि, उसमें गलती उस रिपोर्टर की नहीं है बाल्की अगर इस मूवी का नाम इंडिया में कोई भी लेगा तो वो donkey ही बोलेंगे लेकिन वही foreign में डंकी को लोग डंकी ही pronounce करते हैं। तो ये कुछ फैक्ट्स हैं डंकी फिल्म से रिलेटेड आपको ये फैक्ट्स जान कर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और तब तक आप अपना ध्यान रखें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

 

 

 

 

Chandan Pandit

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Jawan

Jawan

यह बात तो हम सब जानते है की किसी भी film में इस्तेमाल होने वाली gun, film के कहानी और उसकी setting के अनुसार design

Read More »
Satyaprem ki katha

Satyaprem ki Katha

फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को रिलीज हुई। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स

Read More »
Pathaan, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Dimple Kapadia,Bollygrad Studioz bollygradstudioz.com

Pathaan

Pathaan part 4 Thumbnail Karnal ne बनाया raw को बेवकूफ एक टीम कर्नल को खोजने के लिए दुबई जाती है, दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया जाती है

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​