Jawan

लोगों को लग रहा है कि, फिल्म गदर 2 और फिल्म ओएमजी 2 एक साथ रिलीज हुई है तो टक्कर इन दोनों के बीच होगी लेकिन ऐसा नहीं है बल्की असली टक्कर तो फिल्म जवान से होने वाली है गदर 2 की। गदर 2 के रिलीज होते ही सभी को पता चल गया कि, फिल्म ने थिएटर पर क्या किया। लेकिन अब जवान की प्रीव्यू बता रहा है कि, जवान गदर 2 के सामने एक atomic bomb की तरह फूटने वाला है। भले गदर 2 ने पीछे छोड़ दिया हो OMG 2 को लेकिन अब शुरू होगा गदर 2 का असली मुकाबला जवान से। जवान की हर चीज मस्त होने वाली है खासकर वीएफएक्स की क्वालिटी क्योंकि वीएफएक्स के मामले में गदर 2 ने audience को निराश किया है। तो वही जवान की प्रीव्यू ये चीख-चीखकर कह रहा है कि, उसका वीएफएक्स लाख गुना अच्छा होगा गदर 2 से। अब जो भी हो वो तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा कि, किसका वीएफएक्स ज्यादा अच्छा है।

जब कोई बड़ी फिल्म बनती है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म को बनाते वक्त अक्सर कोई न कोई incident होती हीं है और इसके बारे में किसी को भी कानों कान खबर नहीं होता ।ऐसा ही कुछ हुआ था फिल्म जवान की शूटिंग के वक्त। जब फिल्म जवान की song जिंदा बंदा की शूटिंग हो रही थी तब सेट पर शॉर्ट-सर्किट की वजह से सेट पर आग लग गया था। लेकिन मेकर्स के साथ-साथ सभी क्रू मेंबर्स की किस्मत अच्छी थी जिस वजह से शूटिंग शुरू होने से पहले ही ये आग लगा था जिसे कंट्रोल भी कर लिया गया था। फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार नहीं चाहते थे कि, फिल्म की शूटिंग में कोई दिक्कत आए इसलिए उन्होंने कुछ दिनों के लिए शूटिंग को रोक दिया था और इसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं चलने दिया था। एटली ऐसे डायरेक्टर हैं जो बिना किसी problem के अपनी फिल्म की शूटिंग को आराम से करना पसंद करते हैं।

एक्टर शाहरुख खान सरप्राइज देने में किसी से कम नहीं हैं और जब बात आती है अपने दोस्तों को कोई सरप्राइज देने की तो इसमें भी शाहरुख कुछ ऐसा करते हैं कि, उनके दोस्त को वो सरप्राइज हमेशा याद रहता है और ऐसी ही कुछ हुआ था फिल्म जवान की सेट पर । हुआ ये था कि, जब शाहरुख को पता चला कि सेट पर एक्टर विजय थलापति आ रहे हैं शूटिंग के लिए तो शाहरुख ने सोचा था कि क्यों ना विजय को सरप्राइज दिया जाए। इसलिए वो विजय की वैनिटी वैन में चिप गए थे। जैसे ही विजय अपनी वैनिटी वैन में आए शाहरुख ने पीछे से उनके ऊपर बंदूक तान दिया था लेकिन विजय भी समझ गए थे कि, ये कोई और नहीं शाहरुख ही हैं इसलिए विजय बिना डरे बोले थे कि, “तुम जो भी हो मैं तुमसे डरने वाला नहीं”। इतना सुनते ही एसआरके सामने आ गए थे और उन्होंने कहा था कि, “विजय आपको डरना था”, इतना कहते ही दोनो हंसने लगे थे।

Chandan Pandit

 

 

Comment Your Thoughts.....

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Related Post

Stree 2, Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor Bollygrad Studioz,bollygradstudioz.com

Stree 2

Saari pavitra cheejo ko poore ghar mein jagah jagah rakhne ke baad, John ( Rabindra Nath Zutsi ) Peepal ke ped ( पेड़ ) ki mitti ko

Read More »
Bhool Bhulaiya 3, Kartik Aaryan,Bollygrad Studioz ,bollygradstudioz.com

Bhool Bhulaiyaa 3

Ed aur Lauren Warren ke anusaar asli Annabelle ki kahani 1970 se shuru hoti hai, jab Donna(डोना) naam ki ek ladki ki maa, hobby store

Read More »

Jawan

Jawan     Captain Yogendra Singh का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उनका परिवार भी फौजी परिवार था। उनके पिता राम करण

Read More »

Bollygrad Studioz

Get the best streaming experience

Contact Us

41-A, Fourth Floor,

Kalu Sarai, Hauz Khas,

New Delhi-16

 

011 4140 7008
bollygard.fti@gmail.com

Monday-Saturday: 10:00-18:00​